हर घर पर तिरंगा अवश्य लगाए,सभी लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हो तथा राष्ट्रभक्ति और देश भक्ति का परिचय दें- श्री देवड़ा

मल्हारगढ़ विधानसभा में 1 हजार करोड़ की लागत से 212 सड़कों का निर्माण हुआ
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने 9 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया
जिंदगी जीना है तो पेड़ अवश्य लगाएं
मंदसौर-उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ विधान सभा का गांव डोडिया मीणा में ग्राम डोडिया मीणा से कोलवा मार्ग पर स्थित शिवना नदी पर 5 करोड़ 86 लाख से निर्मित जलमग्नीय पुल का लोकार्पण किया। इसके बाद 24 लाख 90 रुपए से निर्मित शिवना नदी पर निर्मित स्टॉपडेम जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया। ग्राम धमनार में 2 करोड़ 99 लाख 28 हजार रुपए की लागत से निर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन धमनार का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि एक समय था जब यहां पर पुलिया नहीं थी, जिससे आवागमन में बहुत ज्यादा परेशानी होती थी। यहां तक की दुर्घटनाएं भी हो जाती थी, लेकिन अब पुलिया के निर्माण हो जाने से आसपास के कई गांवों को इसका लाभ मिलेगा। स्टॉपडेम की वजह से 10 गांव के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। डैम की वजह से 5 हजार लोगों को फायदा होगा। पूरे मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 1 हजार करोड रुपए की लागत से 212 सड़कों का निर्माण हुआ है। वही 36 डैम निर्मित किए गए हैं। हर खेत तक चंबल का पानी 2 साल में पहुंचेगा। सिंचाई को लेकर किसानों को अब किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अपनी इच्छा अनुसार खेत पर वाल्व चालू करके किसी भी समय खेत में सिंचाई कर सकेंगे। अब बिजली पर भी किसानों को निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रत्येक गांव में अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाएगा और विकास के मामले में पूरे प्रदेश में मल्हारगढ़ को नंबर एक स्थान पर लाया जाएगा। आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा अवश्य लगाए। सभी लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हो तथा राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति का परिचय दें।
उप मुख्यमंत्री ने डोडिया मीणा एवं धमनार में पौधारोपण किया

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि विद्यार्थी अच्छे से पढ़ाई करें। माता-पिता बड़ी उम्मीद से बच्चों को स्कूल भेजते हैं। इसलिए सभी अच्छे से पड़े। अच्छे से मेहनत करें। हिंदुस्तान का नाम रोशन करें। यही बच्चे आने वाले भारत का भविष्य है। सरकार ने पढ़ाई को लेकर हर तरह की सुविधा प्रदान की है। सीएम राइज स्कूल बनाए गए हैं, जहां पर अत्याधुनिक तरीके से बच्चों को शिक्षा मिलेगी। सीएम राइज स्कूलों का लाभ प्राप्त करें और बेहतर भविष्य का निर्माण करें। स्वच्छता का विशेष तौर पर ध्यान रखें। हम सभी को भी स्वच्छता का विशेष तौर पर ध्यान रखना है। तभी विकसित भारत बनेगा। सफाई के लिए हम सभी को संकल्प भी लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्री नानालाल अटोलिया, जनपद पंचायत मंदसौर अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक, स्कूल के बच्चे, पत्रकार मौजूद थे।