अपराधमंदसौरमध्यप्रदेश

विवाद सुलझाने के दौरान भीड़ का पुलिसकर्मियों पर हमला:एसआई और हेड कॉन्स्टेबल घायल; 18 लोगों पर FIR,

शामगढ़-

 पार्टी में दो पक्षों में हुआ था झगड़ा

मंदसौर में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान बीच बचाव करने वाले शामगढ़ थाना के दो पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में शामगढ़ थाने में पदस्थ एसआई के सिर में गंभीर चोट आई है वहीं एक पुलिसकर्मी के हाथ फ्रैक्चर हो गया। मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से 9 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वही दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का क्रॉस प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेड़ा देवी सिंह और बरखेड़ा उदय गांव के पास एक खेत पर शिवनारायण की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी बीच पार्टी में विवाद हुआ इस पर किसी ने रात 11.30 बजे डायल 100 को कॉल कर शामगढ़ पुलिस को इसकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस विवाद कर रहे कुछ लोगों को थाने ले आई। इसकी खबर दूसरे पक्ष को लगी वे भी पीछे-पीछे थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। दोनों पक्षों के समझाने के लिए एसआई अविनाश सोनी और प्रधान आरक्षक बलराम बीच बचाव करने पहुंचे इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। देर रात दोनों को शामगढ़ में प्राथमिक इलाज के बाद मंदसौर रेफर कर दिया गया।…

मीणा और सोंधिया समाज के बीच है विवाद

*बताया जा रहा है कि खेड़ादेवी सिंह और बरखेड़ा उदा गांव के मीणा और सोंधिया राजपूत समाज के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। फरवरी माह में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। अब गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी फिर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।*

*एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि मामले में 18 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। जिनमें से 9 को हिरासत में लिए गए हैं। जिसने पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}