विकास खण्ड स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस का प्रथम दिवस का शुभारंभ

गरोठ। जूनियर रेड क्रॉस के जिला प्रवक्ता मोहम्मद उमर शेख ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी एवं अध्यक्ष जूनियर रेड क्रॉस समिति मंदसौर लोकेंद्र कुमार डाबी के आदेश अनुसार शाकउमावि में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बीएस टीसी चौहान,संकुल प्राचार्य देवेंद्र सिंह सिसौदिया एवं आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दशरथ सिंह राठौड़ एवं डिस्टीक ट्रेनिंग कमिश्नर एम एल गौड़ जिला रेडक्रास समन्वयक एन डी वैष्णव की उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती और स्काउट के जन्मदाता हेनरी डू नॉट की पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पश्चात सभी पदाधिकारियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया।
एनडी वैष्णव,एम एल गौड़ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा रेडक्रास प्रशिक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए गए। डॉ दशरथ सिंह राठौड़ द्वारा फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया एवं ब्लड डोनेट के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए गए
कार्यक्रम का संचालन विकास खण्ड रेडक्रॉस प्रभारी एवं जिला रेडक्रास काउंसलर गिरधारी लाल भावसार द्वारा किया गया।
इस प्रशिक्षण में गरोठ विकासखंड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं अशासकीय विद्यालयों के लगभग 300 बच्चों एवं 35-40 शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
आज प्रथम दिवस प्रशिक्षण में निम्न प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा भागीदारी की गई पेंटिंग, सुन्दर लेखन, राष्ट्र गान, राष्ट्र गीत लेखन, मेमोरी टेस्ट,जनरल नॉलेज, पत्तियों की पहचान, तात्कालिक भाषण, निबंध प्रतियोगिता आदि में भाग लिया गया।
इस दौरान ये रहे उपस्थित – दीपचंद पाटीदार प्राचार्य शा उ मा वि बोलिया, राजेश नाड़िया क्रिडा प्रभारी, नन्द किशोर शर्मा, राधा बैरागी, विनोद कुमार प्राचार्य, सैयद असगर अली, विनोद कुमार पाटीदार, राजेश कुमार पाण्डे, वर्षा मालवीय, पीटर भूरिया, अशोक कुमार चौहान ,भारत सिंह राजपूत, वंदना गुप्ता, संगीता नागर मोहनलाल दानगढ़, दिनेशकुमार मालवीय, देवीलाल शर्मा, मांगीलाल स्वामी, दीपक शर्मा, रामगोपाल सोलंकी, प्रियंका पोरवाल, वर्षा व्यास , अशोक वर्मा,नन्दी शर्मा, लालसिंह चौहान,अकबर अली मंसूरी, मनीष पाटीदार,नेहा सर्राफ, मनोहर लाल कारपेंटर आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।