4.50 करोड़ की लागत से शामगढ़ फॉर लेन कनेक्टिविटी रोड का भूमि पूजन कल

4.50 करोड़ की लागत से शामगढ़ फॉर लेन कनेक्टिविटी रोड का भूमि पूजन कल
शामगढ़-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत शामगढ़ को डाबलाफॉर लेन कनेक्टिविटी को जोड़ने वाले रोड का भूमि पूजन कल लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश दीक्षित गरोठ भानपुरा विधानसभा विधायक चंदर सिंह सिसोदिया विधायक हरदीप सिंह डग जनपद अध्यक्ष अंतर कुंवर रणजीत सिंह चौहान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव की गरिमामई उपस्थिति में किया जाएगा इस रोड के बनने से शामगढ़ से फॉरलेन कोनेटिविटी का मार्ग सुलभ हो जाएगा राइजिंग इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर अंकित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोड रेलवे स्टेशन ईश्वर गुर्जर के मकान से कान्हा मांगलिक भवन के आगे तक शहरी क्षेत्र में सीसी बनेगा इससे आगे डाबला तक डामरीकृत रोड बनेगा इस रोड की चौड़ाई 7 मीटर रहेगी भूमि पूजन का कार्यक्रमदिनांक 8 फरवरी डाबला स्कूल के पास रहेगा समय दोपहर 1:00 बजे सभी से आग्रह है की अधिक से अधिक संख्या में भूमि पूजन में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



