प्रेरणा/बधाईयांमंदसौरमंदसौर जिला

मंदसौर की हॉकी खिलाड़ी अदिति ने इनकम टैक्स विभाग में किया पद ग्रहण किया

 

मंदसौर। मंदसौर की हॉकी खिलाड़ी अदिति ने किया पद ग्रहण की इनकम टैक्स जूनियर एशिया कप हॉकी विजेता मंदसौर की हॉकी खिलाड़ी अदिति महेश्वरी ने खेल कोटे में इनकम टैक्स मुंबई ज्वाइन की

 हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया व सचिव अविनाश उपाध्याय ने बताया कि अब अदिति इनकम टैक्स मुंबई की ओर से खेलेगी उनका यह चयन उनके द्वारा किए गए अच्छे प्रदर्शन के आधार पर इनकम टैक्स में किया गया जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि अदिति की हॉकी की शुरुआत मध्य प्रदेश शासन द्वारा मंदसौर में संचालित हॉकी फीडर सेंटर से हुई

व यहीं से राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया बाद में यहां से अच्छे प्रदर्शन के आधार पर मध्य प्रदेश की अकादमी में चयन हुआ फिर यहां परमजीत सिंह बराड़ जैसे प्रशिक्षक मिले ज्ञात रहे पिछले वर्ष जापान मैं हुए जूनियर वूमेंस एशिया कप में अदिति मध्य प्रदेश से एकमात्र सदस्य थी अदिति अभी इंडिया टीम के साथ यूरोप दौरे पर थी और फिलहाल बेंगलुरु में इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रही है अदिति की इस उपलब्धि में उनके प्रशिक्षकों के साथ-साथ पिता अभिनव महेश्वरी के काफी बड़ा योगदान रहा है जो मंदसौर में जल संसाधन विकास में कार्यरत हैं अदिति की इस उपलब्धि से मंदसौर के कई खिलाड़ी और माता-पिता प्रेरणा लेंगे अदिति की इस उपलब्धि पर अदिति की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विशाल गोयल, त्रिभुवन कविश्वर, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, हॉकी मंदसौर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, सचिव अविनाश उपाध्याय, कोच रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह, खेलो इंडिया एन,आई,एस कोच वैभव चौरसिया, मीत चौहान, मंगल बैरागी, ओमप्रकाश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर  के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, मनोज जैन, अंकित मंडोर, राकेश श्रीवास्तव, भारत देवड़ा, अजय  सिंह गौड़, कमलेश शर्मा, शैलेंद्र परिहार, पिंटू आर्थर, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी दुबेला क्लब के अध्यक्ष श्री विनय  दूबेला, अमर क्लब के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, आदि ने बधाई दी व उनकी उज्वल भविष्य की कामना की उक्त जानकारी हॉकी मंदसौर के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कनौजिया ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}