
ताल –शिवशक्ति शर्मा
भारतीय जनता पार्टी मंडल ताल की कामकाजी वृहद बैठक विष्णु जी की बावड़ी पर की गई।
जिसमें सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित मंडल प्रभारी पिंकेश मेहरा का रुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।
बैठक में भाजपा जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल काला भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपमाला सोनी भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर भाजपा अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभु राठौर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंटी आंजना एवं क्षेत्र में निवासरत समस्त जनप्रतिनिधि सरपंच जनपद सदस्य भारतीय जनता पार्टी पार्षद शक्ति केंद्र प्रभारी ग्राम केंद्र प्रभारी आदि की उपस्थिति में की गई उक्त बैठक में आगामी महीने में आने वाले कार्यक्रम जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम, कारगिल शहीद दिवस एवं महीने में होने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यों को लेकर चर्चा की गई साथ ही आगामी 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम कोट कराड़िया में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया है जिसको लेकर भी चर्चा की गई। एवम पोधा रोपण किया गया।
बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह चौहान मंडल उपाध्यक्ष महेश आंजना मंडल मंत्री महावीर शर्मा रोहित मालू मदन नायक मुकेश पाटीदार राकेश खेत्रा अजय राठौर बापूसिंह डांगी बबलू माली अंशुल धनोतिया दीपक सोनी रंगलाल धनगर राहुल सेन सुशील माली राहुल पाटीदार कारूदास बैरागी व कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री महावीर शर्मा ने किया एवं आभार उमराव सिंह गुर्जर ने माना।