शामगढ पुलिस को मिली सफलता, बिना नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार से 22 किलो डोडाचुरा किया जप्त

शामगढ पुलिस को मिली सफलता, बिना नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार से 22 किलो डोडाचुरा किया जप्त
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 23.05.26 को एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार से अवेध डोडाचुरा किया जप्त ।
23.05.26 को थाना शामगढ पुलिस द्वारा दिल्ली मुंबई 08 लाईन एक्सप्रेस वे के नीचे ग्राम साकरियाखेडी के पास अंडरब्रिज के यहा चेकिंग के दोरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोकेने का प्रयास किया गया जो स्विफ्ट कार चालक द्वारा गाडी को न रोकते हुए भगाकर ग्राम सगोरिया के कच्चे रास्ते पर मगरे के पास तालाब किनारे ले जाकर वाहन को छोडकर भाग गया जो स्विफ्ट वाहन की चेकिंग करते उक्त वाहन से कुल 22 किलो डोडाचुरा पाया गया जो अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया जाकर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
जप्त मश्रुका – 22 किलो अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 44000 रुपये व एक सफेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार कीमती 600000 रुपये
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , का सउनि शारदा प्रसाद तिवारी , आर धर्मेश बेरागी , आर विशाल चोहान , आर प्रेम कुमार , आर हीरालाल का सराहनीय योगदान रहा ।



