विकास सूर्यवंशी बने शिवसेना(UBT ) मप्र के मंदसौर युवासेना जिला प्रमुख

मंदसौर- हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव साहेब ठाकरे, युवासेना प्रमुख आदित्य साहेब ठाकरे, व राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार शिवसेना मध्यप्रदेश राज्य प्रमुख सुनिल शर्मा , युवासेना राज्यप्रमुख प्रभात पुरानिया, प्रदेश संगठन प्रमुख सुरेश करिया, उपराज्य प्रमुख रघुवीर बैरागी, नवीन कुमार जी ओझा मालवा प्रांत प्रभारी अनिल जोशी संभाग प्रभारी पप्पू तिवारी रघुवीर बेरागी, प्रदेश सचिव महेश शर्मा युवा सेना प्रदेश सचिव रवि राठौड़, आईटी सेल राज्य प्रमुख नाहर सिंह गौड़ द्वारा विकास सूर्यवंशी को शिवसेना युवासेना मंदसौर जिला प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया। शिवसेना मध्य प्रदेश परिवार आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है व आपसे अपेक्षा करती है आप धर्म हित में राष्ट्रहित में समाज व संगठन हित में कार्य करने के लिये सदैव तत्पर व अग्रणी रहेंगे।