मंदसौरमंदसौर जिला

कार्यकर्ताओं की मेहनत की पराकाष्ठा है यह जीत-सुधीर गुप्ता

 

धुंधडका मंडल में आयोजित हुआ कार्यकर्ता आभार सम्मेलन

मंदसौर -धुंधडका मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिससे में सांसद सुधीर गुप्ता ने सभी भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहतन की पराकाष्ठा का परिणाम है। जनता का स्नेह तो मिला ही लेकिन जिस प्रकार भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की है उससे संसदीय क्षेत्र को ऐतिहासिक विजय मिली है। सांसद गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई, जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और मध्यप्रदेश से सभी लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की को समर्पित की गई। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने क्षेत्र के लिए कभी भी कोई कमी नहीं रखी है, चाहे वह रेल, स्वास्थ्य ,शिक्षा, पानी का क्षेत्र हो। पिछले 10 वर्षों में जो क्षेत्र को जो मिला है वह आज तक कभी नहीं मिला और आने वाले 5 वर्षों में भी केंद्र सरकार क्षेत्र के लिए कोई कमी नहीं रखेगी। सभी सांसद मिलकर प्रदेश के साथ साथ क्षेत्र को भी विकास में विकास की कोई कमी रखेंगे। जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदैव निःस्वार्थ पूरी निष्ठा के साथ-साथ देश सेवा की है और इनकी सेवा का ही परिणाम है कि आज देश में फिर से रिकार्ड तीन बार भाजपा की सरकार बनी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, राजेश नामदेव, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा, विकास सुराणा, वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीलाल पाटीदार,मंडल महामंत्री देवीलाल सिसोदिया, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}