समाचार मध्यप्रदेश नीमच 29 जून 2024

====================
कलेक्टर श्री दिनेश जैन के आव्हान पर
नीमच जिले में ब्लड ग्रुप जांच के लिए सभी ने दिखाया अपार उत्साह

कलेक्टर एवं एस.पी. ने विभिन्न ब्लड ग्रुप जांच केंद्रों का भ्रमण कर,
लिया ब्लड ग्रुप जांच कार्य की प्रगति का जायजा
नीमच 28 जून 2024, कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में 28 जून को नीमच जिले के सभी
नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में नि:शुल्क ब्लड़ ग्रुप जांच का एक दिवसीय अभियान
शुक्रवार को चलाया गया। कलेक्टर श्री जैन ने आव्हान पर सभी स्वंय सेवी संस्थाओं, समाज
के सभी वर्गो के लोगों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने ब्लड ग्रुप
जांच के लिए अपार उत्साह दिखाया और उत्साहपूर्वक ब्लड ग्रुप जांच शिविरों में उपस्थित होकर
अपने ब्लड ग्रुप की जांच करवाकर ब्लड ग्रुप का नि:शुल्क कार्ड प्राप्त किया।
कलेक्टर श्री दिनेश जैन,एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओं श्री गुरूप्रसाद,
एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़ ने नीमच के शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक-2 पर आयोजित ब्लड
ग्रुप जांच शिविर में काउन्टर पर अपना पंजीयन करवाया, ब्लड ग्रुप की जांच करवाई और ब्लड़
ग्रुप कार्ड प्राप्त किया। कलेक्टर एवं एस.पी. ने नीमच में विभिन्न ब्लड़ ग्रुप जांच काउन्टरों का
निरीक्षण कर, ब्लड ग्रुप की जांच करवाने उपस्थित हुए विद्यार्थियों और नागरिको का
उत्साहवर्धन किया और ब्लड ग्रुप जांच के लिए कर्मचारियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए
अधिकाधिक लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच कर, उन्हे नि:शुल्क जांच कार्ड प्रदान करने के निर्देश
दिए।
कलेक्टर एवं एस.पी. ने शा.बा.उ.मा विद्यालय क्रमाक-2 पर स्थापित विभिन्न 13 पंजीयन
काउन्टरों पर सहयोग कर रहे स्वंय सेवी सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से चर्चा कर
सहयोग के लिए उन्हे धन्यवाद दिया। कलेक्टर श्री दिनेश जैन,एसपी श्री अंकित जयसवाल,
जिला पंचायत सीईओं श्री गुरूप्रसाद ने नाका नंबर -4 बघाना,रिटायर्ड कॉलोनी बघाना, व्यास बाल
मंदिर बघाना, ग्राम पंचायत धनेरिया कला तथा ग्राम पंचायत दारू एवं शा.मा.विद्यालय नयागांव में
भी ब्लड ग्रुप जांच शिविरों का निरीक्षण कर, ब्लड ग्रुप जांच कार्य एवं आवश्यक व्यवस्थाओं
की जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।
ब्लड ग्रुप जांच के लिए उमडे लोग-जिले में आयोजित ब्लड ग्रुप जांच अभियान के तहत अपने
ब्लड ग्रुप की जांच करवाने के लिए जिलेवासियों ने अपार उत्साह दिखाया। शा.बा.उ.मा.विद्यालय
क्रमांक-2 के परिसर में सुबह से ही ब्लड ग्रुप जांच के लिए आमजन और छात्र-छात्राएं उमड पडे।
पंजीयन काउन्टरों पर सुबह से ही ब्लड ग्रुप जांच करवाने के लिए लम्बी लम्बी कतारे देखी
गई।
सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का सराहनीय सहयोग:- ब्लड ग्रुप जांच अभियान के इस पुनित कार्य
में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकगणों, आशा, उषा,
आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित मैदानी अमलें ने भी सराहनीय
सहयोग किया। सुबह से ही स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने ब्लड ग्रुप जांच केंद्रों पर
उपस्थित होकर आमजनों के ब्लड ग्रुप की जाचं में सहयोग किया और केंद्रों पर विभिन्न
व्यवस्थाओं, नागरिकों को केंद्रों तक लाने में सराहनीय सेवाएं दी।
=============
पटवारी श्री भाटी को तहसील कार्यालय में कार्य करने का आदेश
नयागांव हल्के से श्री भाटी को हटाया
नीमच 28 जून 2024, कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा हल्का नम्बर 15 नयागांव, तहसील जावद
के पटवारी श्री धनसुख भाटी को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण पटवारी हल्का
नम्बर 15 नयागांव से अन्य आगामी आदेश होने तक तहसील कार्यालय जावद में कार्य करने
हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।
=================
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान ने ब्लड ग्रुप जांच में की सहभागिता, ग्रामीणों को किया प्रेरित
नीमच 28 जून 2024, जिला प्रशासन व्दारा नीमच जिले में नगरीय क्षेत्रों एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत
स्तर पर आयोजित किये गये ब्लड ग्रुप जांच शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिह
चौहान ने अपने क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत, गिरदौडा, जमुनियाकलां, भंवरासा एवं पालसोडा में
में सहभागिता कर ग्रामवासियों को शतप्रतिशत ब्लड ग्रुप की जांच करवाने की समझाईश दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान ने जिला प्रशासन व्दारा दी गई इस पहल के लिए कलेक्टर
श्री दिनेश जैन के निर्देशन की सराहना भी की है।
====================
कलेक्टर श्री दिनेश जैन के आव्हान पर नीमच जिले में ब्लड ग्रुप जांच के लिए सभी ने दिखाया अपार उत्साह

ब्लड ग्रुप जांच के लिए सुबह से लगी लम्बी कतारे
कलेक्टर एवं एस.पी. ने विभिन्न ब्लड ग्रुप जांच केंद्रों का भ्रमण कर, लिया ब्लड ग्रुप जांच कार्य की प्रगति का जायजा
नीमच 28 जून 2024, कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में 28 जून को नीमच जिले के सभी
नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में नि:शुल्क ब्लड़ ग्रुप जांच का एक दिवसीय अभियान
शुक्रवार को चलाया गया। कलेक्टर श्री जैन ने आव्हान पर सभी स्वंय सेवी संस्थाओं, समाज
के सभी वर्गो के लोगों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने ब्लड ग्रुप
जांच के लिए अपार उत्साह दिखाया और उत्साहपूर्वक ब्लड ग्रुप जांच शिविरों में उपस्थित होकर
अपने ब्लड ग्रुप की जांच करवाकर ब्लड ग्रुप का नि:शुल्क कार्ड प्राप्त किया। शुक्रवार को शाम
5 बजे तक 83 हजार 372 लोगो ने अपने ब्लड ग्रुप की जांच करवाकर, नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच
कार्ड प्राप्त किया है। यह अपने आप में नीमच जिले के लिए एक रिकार्ड है। अंतिम आंकडे प्राप्त
होना शेष है।
कलेक्टर श्री दिनेश जैन,एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओं श्री गुरूप्रसाद,
एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपडा ने नीमच के
शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक-2 पर आयोजित ब्लड ग्रुप जांच शिविर में काउन्टर पर अपना
पंजीयन करवाया, ब्लड ग्रुप की जांच करवाई और ब्लड़ ग्रुप कार्ड प्राप्त किया। कलेक्टर एवं
एस.पी. ने नीमच में विभिन्न ब्लड़ ग्रुप जांच काउन्टरों का निरीक्षण कर, ब्लड ग्रुप की जांच
करवाने उपस्थित हुए विद्यार्थियों और नागरिको का उत्साहवर्धन किया और ब्लड ग्रुप जांच के
लिए कर्मचारियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए अधिकाधिक लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच कर,
उन्हे नि:शुल्क जांच कार्ड प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एस.पी. ने शा.बा.उ.मा विद्यालय क्रमाक-2 पर स्थापित विभिन्न 13 पंजीयन
काउन्टरों पर सहयोग कर रहे स्वंय सेवी सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से चर्चा कर
सहयोग के लिए उन्हे धन्यवाद दिया। कलेक्टर श्री दिनेश जैन,एसपी श्री अंकित जयसवाल,
जिला पंचायत सीईओं श्री गुरूप्रसाद ने नाका नंबर -4 बघाना,रिटायर्ड कॉलोनी बघाना, व्यास बाल
मंदिर बघाना, ग्राम पंचायत धनेरिया कला तथा ग्राम पंचायत दारू एवं शा.मा.विद्यालय नयागांव में
भी ब्लड ग्रुप जांच शिविरों का निरीक्षण कर, ब्लड ग्रुप जांच कार्य एवं आवश्यक व्यवस्थाओं
की जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।
ब्लड ग्रुप जांच के लिए उमडे लोग-जिले में आयोजित ब्लड ग्रुप जांच अभियान के तहत अपने
ब्लड ग्रुप की जांच करवाने के लिए जिलेवासियों ने अपार उत्साह दिखाया। शा.बा.उ.मा.विद्यालय
क्रमांक-2 के परिसर में सुबह से ही ब्लड ग्रुप जांच के लिए आमजन और छात्र-छात्राएं उमड पडे। पंजीयन काउन्टरों पर सुबह से ही ब्लड ग्रुप जांच करवाने के लिए लम्बी लम्बी कतारे देखी
गई।
सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का सराहनीय सहयोग:- ब्लड ग्रुप जांच अभियान के इस पुनित कार्य में
विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकगणों, आशा, उषा, आंगनवाडी
कार्यकर्ताओं, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित मैदानी अमलें ने भी सराहनीय सहयोग किया। सुबह से
ही स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने ब्लड ग्रुप जांच केंद्रों पर उपस्थित होकर आमजनों के ब्लड
ग्रुप की जाचं में सहयोग किया और केंद्रों पर विभिन्न व्यवस्थाओं, नागरिकों को केंद्रों तक लाने में
सराहनीय सेवाएं दी।
इस मौके पर एसडीएम डॉ.ममता खेडे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री
चंद्रसिह धार्वे, तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, श्री संजय मालवीय, विभिन्न विभागो के जिला अधिकारी, स्वयं
सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, पार्षदगण, शिक्षकगण , बडी
संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित थे।
==============
कलेक्टर श्री दिनेश जैन के नेतृत्व में नीमच जिले ने इतिहास रचा
एक दिन में 83 हजार से अधिक लोगों की ब्लड ग्रुप जांच कर नि:शुल्क ब्लड ग्रुप कार्ड प्रदान करने
वाला प्रदेश में पहला जिला बना नीमच
नीमच 28 जून 2024, कलेक्टर श्री दिनेश जैन के नेतृत्व में ब्लड ग्रुप जांच के कार्य में नीमच जिले ने
इतिहास रच दिया है। एक दिन में जिले के 83 हजार से अधिक लोगो के ब्लड ग्रुप जांच कर उन्हें
नि:शुल्क ब्लड ग्रुप कार्ड वितरित कर प्रदेश में नीमच जिला पहला जिला बन गया है। यह जिले की सभी
स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगणों, अधिकारी, कर्मचारियों, आशा,
आंगनवाडी, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं, शिक्षकगणों, आम नागरिकों आदि सभी के उत्साहपूर्वक
सहयोग से ही सम्भव हो पाया है।
जिले के 83 हजार से अधिक लोगो के पास है अब अपना ब्लड ग्रुप जांच कार्ड
ब्लड ग्रुप जांच अभियान के फलस्वरूप नीमच जिले के 83 हजार से अधिक लोगो के पास अपने ब्लड
ग्रुप जांच का कार्ड उपलब्ध हो पाया है। अर्थात जिले के 83 हजार से अधिक लोगों को अपना ब्लड ग्रुप
पता है। जावद विकासखण्ड में शाम 5 बजे तक 27 हजार 122, मनासा में 29 हजार 507, नीमच ग्रामीण
में 19 हजार 824 एवं नीमच शहरी क्षेत्र में 6 हजार 919 लोगों ने शुक्रवार को अपने ब्लड ग्रुप की जांच
करवाकर, ब्लड ग्रुप कार्ड प्राप्त किए है। अंतिम आंकडे देर रात तक प्राप्त होने की संभावना है।
नीमच जिले की ब्लड ग्रुप डायरेक्ट्री बनेगी
कलेक्टर श्री दिनेश जैन की पहल पर ब्लड ग्रुप जांच करवा चुके सभी 83 हजार से अधिक लोगो की ग्राम
पंचायत, नगरीय निकायवार ब्लड ग्रुप डायरेक्ट्री भी बनाई जा रही है। नीमच जिले की यह ब्लड ग्रुप
डायरेक्ट्री सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, रेडक्रास, चिकित्सालयों, स्वास्थ्य संस्थाओं और जिला
स्तर पर उपलब्ध रहेगी।
त्वरित रक्त उपल्बध हो सकेगा
जिले के लोगो के पास ब्लड ग्रुप कार्ड उपलब्ध होने और ब्लड ग्रुप डायरेक्ट्री होने की वजह से आपात
स्थिति में रक्त की आवश्यकता होने पर रक्त की सहजता से तत्परतापूवर्क उपलब्धता हो सकेगी।
रक्तदान में भी यह डायरेक्ट्री उपयोगी रहेगी।
=============