रतलामताल

भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत सीएमओ गौरव शर्मा ने शा. माध्यमिक विद्यालय ताल के बच्चो को किया प्रोत्साहित

भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत सीएमओ गौरव शर्मा ने शा. माध्यमिक विद्यालय ताल के बच्चो को किया प्रोत्साहित

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

स्कुल चले हम अभियान अंतर्गत  “भविष्य से भेंट” का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा चयनित विद्यालयों मे  4 अप्रेल  शनिवार को आयोजित किया गया। ताल के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद ताल गौरव शर्मा ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत उपस्थित होकर उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित कर भविष्य मे आने वाले तकनिकी और रोजगार के अवसरो से अवगत करवाया।

कार्यक्रम मे माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

सीएमओ गौरव शर्मा ने छात्र छात्राओ को भविष्य मे आने वाले अवसर, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, इंटरनेट आदि कि उपयोगिता पर समझाइश देकर सदुपयोग करने और भविष्य मे होने वाले देश प्रदेश स्तर के परिवर्तन से अवगत करवाया साथ हि कहा कि आप अपने भविष्य मे क्या बनना चाहते है उसके लिए क्या क्या मार्ग अपनाना है उसके लिए अभी से सुनियोजित शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने से निश्चित हि सफलता मिलती है। कलेक्टर  जिला रतलाम का हवाला देते हुए कहा कि कलेक्टर बनने, आईपीएस के लिए बड़ी मेहनत करके चयन होता है तथा योग्यता अनुसार पद मिलता है ऐसे हि डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए क्या क्या करना पड़ता है यह सभी बनने के लिए आप शिक्षकगण तथा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग कर सकते है।

कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य संजय जैन ने किया तथा आभार माना। कार्यक्रम मे प्रतिभा सोनी, अनुराधा सागरे, नसरीन खान, सीमा बेरिया, धर्मेंद्र हाड़ा, धर्मेंद्र खत्री, राकेश पाटीदार शिक्षकगण सहित छात्र छात्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}