घटनाभानपुरामंदसौर जिला
मकान के निर्माण कार्य के दौरान गिरी दिवार दो मजदूर दबे, एक को मौत

भानपुरा। थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। मकान निर्माण के दौरान दिवार गिरने से वहां पर काम कर रहे चार लोग दब गये। इनमें से दो मजदुरों को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया और एक मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हरिपुरा में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। वहां पर अचानक एक दिवार गिर गई जिससे वहां पर काम कर रहे विष्णु चारण, विजय चारण, शंभु चारण तीनो निवासी काताना और सरदार बंजारा निवासी हरिपुरा दिवार में दब गए। इनमें से विजय चारण की मौत होने की खबर हैं। घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक का पोस्ट मार्टम किया गया।