मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति

सांसद सुधीर गुप्ता ने पिपलियामंडी मंडल में किया जनसंपर्क

किसानों की उन्नति के लिए संकल्पित भाजपा सरकार

मंदसौर- -मोदी सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए किसानों का हाथ थामा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, किसान सम्मान निधी योजना के साथ मोदी सरकार की किसान हितैषी अफीम निती से क्षेत्र के हजारों अफीम उत्पादक किसानों को लाभ मिला है। किसानों की आय को दुगुना करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। यह बात भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने पिपलियामंडी मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही।
शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने पिपलियामंडी मंडल के बोतलगंज, थडोद, बही पारसनाथ, बालागुढा, अम्बाव,सनावदा,सेमली, सुपडा, कनघट्टी, नेनोरा, खोखरा,सोनी, जेतपुरा, काचरिया चन्द्रावत, बाबुखेडा, ढकनिया, बेलारा,देवरी,लसुडिया राठौर, लुनाहेडा, गुडभेली में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि 10 वर्षो में मोदी सरकार के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्र में हर क्षेत्र में विकास कार्य में कोई कमी नहीं छोडी है। किसानों के लिए जितनी योजनाएं मोदी सरकार में आई उतनी कोई भी सरकार नही लाई। किसान सम्मान निधि से आज क्षेत्र के किसानों को साल में 6 हजार की आर्थिक सहायता मिल रही। मलहारगढ़ सिंचाई योजना से क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इसी के साथ ही रेलवे में ओवरब्रिज, दोहरीकरण सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य से क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। पिपलियामंडी में रेलवे ओवरबिज बनने से आवागमन और सुलभ हो गया है। बालागुढा-अम्बाव कनघट्टी राजस्थान सीमा तक मार्ग का निर्माण के साथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तारीकरण और भवनों का निर्माण होने स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हुई है। आयुष्मान योजना गरीबों और मजदुरो के लिए वरदान साबित हो रही है। किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक का इलाज निशुल्क मिल रहा है। मल्हारगढ विधानसभा प्रभारी मानसिंह माछोपुरिया ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षीय कार्यकाल में संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए है। हमें तीसरी बार हर बूथ पर हमें 370 से अधिक वोटो से जितना है। मोदी जी के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने हर क्षेत्र में विकास किया है। इस बार फिर से मोदी सरकार बनाने में योगदान करे। इस दौरान संयोजक राजेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत, मंडल प्रभारी संजय मुरडिया,विधानसभा सोशल मिडिया प्रभारी इन्द्रजीत भटृट, दीलीप गोयल,भारत सिंह सोनगरा, हर्ष पाटिल, जनपद सदस्य कमलेश पाटीदार, बंशी धनगर, प्रकाश पाटीदार, विनोद धनगर, शिवपाल सिंह, फुलसिंह चैहान, रमेश ग्वाला सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}