बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव दशहरा पर्व पर बुराई के प्रतिक रावण पुतले का होगा दहन

गरोठ।पुरे देश प्रदेश में गरोठ शहर एकमात्र ऐसा स्थान है जहां पर वर्ष में दो बार दशहरा पर्व मनाया जाकर बुराई पर अच्छाई की जीत पर बुराई के प्रतिक रावण के पुतले का दहन किया जाता है। चैत्र नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव समिति गरोठ के तत्वाधान में आज गुरुवार 18 अप्रैल को गरोठ में दशहरा पर्व मनाया जाकर बुराई के प्रतिक रावण के 31 फीट पुतले का दहन किया जायेगा उक्त जानकारी आयोजन समिति अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने देते बताया की मध्यप्रदेश में गरोठ एकमात्र ऐसा शहर है जहां पर चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीरामनवमी के दुसरे दिन दशहरा पर्व मनाया जाकर बुराई के प्रतिक रावण का दहन किया जाता है और इस आयोजन में गरोठ नगर सहित आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में जनता उपस्थित होकर इस दशहरा पर्व को मनाते है। दशहरा पर्व पर दशहरा मैदान पर होटल व्यवसायी स्पेशल रुप सिंघाड़े की गुड़ वाली सेव बनाते है और रावण के पुतले के दहन के बाद लोग इस सेव को खरीद कर अपने अपने घर लेकर जाने की वर्षो पुरानी परपंरा है। रात्रि 7.30 बजे सदर बाजार गरोठ में स्थित भगवान श्री लक्ष्मीकांत मंदिर से भगवान श्री राम लक्ष्मण की गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो नगर के सदर बाजार रामपुरा दरवाजा गांधी चौक पुराना बस स्टेण्ड भानपुरा रोड़ में होते हुए दशहरा मैदान गरोठ पर पहुंचेगी जहां पर अतिथिगण एवं आयोजन समिति के पदाधिकारीगण के द्वारा रात्रि 8.30 बजे से भगवान श्री लक्ष्मीकांत जी एवं श्रीराम लक्ष्मण जी का पूजन कर आरती की जावेगी और इस अवसर पर दशहरा मैदान पर शानदार रंगारंग आकाशीय आतिशबाजी भी होगी।