खोड़ाना नाग देवता के पंडे ने की भविष्यवाणी राजनीति में जैसा है, वैसा ही चलेगा, आंधी तूफान ज्यादा चलेंगे,47 दिन होगी वर्षा

लहसुन के भाव 50 हजार होंगे। अफीम अच्छी होगी
कुचड़ौद। (दिनेश हाबरिया) आगामी वर्ष में कुल 47 दिन वर्षा होगी। आधा ज्येष्ठ महीने में भारी डुमड़ा होगा। कहीं कहीं ज्यादा पानी गिरेगा। फसल बोने वाले जीत में रहेंगे। पहली बोवनी आषाढ़ महीने की सप्तमी तक होगी। दुसरी बोवनी आधा आषाढ़ से होगी। तीसरी बोवनी सावन महीने की सप्तमी तिथि तक होगी। इस वर्ष वर्षा कम होगी। फसलें कमजोर होगी।
यह भविष्यवाणी दलौदा तहसील के ग्राम खोड़ाना में नाग देवता के पंडा माधुलाल धनगर ने की।
यहां प्रतिवर्ष चेत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि को आगामी वर्ष की भविष्यवाणी की जाती है। भविष्यवाणी सुनने के लिए अंचल क्षेत्र के कई ग्रामीण पहुंचते हैं। यहां की भविष्यवाणी कोटडा माताजी की भविष्यवाणी से पूरी तरह से मिलती-जुलती रहती है।
नाग देवता के पंंडा माधु लाल ने भविष्यवाणी करते हुए बताया। इस वर्ष पानी कम गिरेगा। कुआ बावड़ी खाली रहेंगे। कुछ जगह पर भर जाएंगे। सावन महीने में 20 दिन बारिश नहीं होगी। आश्विन माह में पानी ज्यादा गिरेगा। जिससे कुआ बावड़ी भर जाएंगे। मिर्च की फसल अच्छी होगी। काली फसलों पर भार रहेगा। चना गेहूं अच्छे होंगे। कार्तिक महीने के बाद अलसी के भाव में तेजी आएगी। 2025 में अच्छे भाव मिलेंगे। सोयाबीन के भाव में भी तेजी आवेगी। अफीम की फसल अच्छी होगी। प्याज के भाव भी अच्छे रहेंगे। वहीं लहसुन के भाव में घट बड़ चलती रहेगी। भाव दुगने तक हो जाएंगे। लहसुन के भाव 50 हजार पार कर जाएंगे।
नाग देवता के पंडे ने भविष्यवाणी करते हुए बताया। राजनीति में जो चल रहा है। वही चलेगा। पिछली बार भविष्यवाणी करी थी। राजा बदलेगा। और प्रदेश का राजा बदला है। बीमारियां ज्यादा चलेगी। आंधी तूफान ज्यादा चलेंगे। वैशाख ज्येष्ठ आषाढ महीने में आंधी चलेगी। फाल्गुन महीने में बीमारी चलेगी। मावठे सात है। पर दो गिरेंगे। दो बार पाला गिरेगा।