डॉ.भीमराव अम्बेडकर जन्मजयंती सीतामऊ नगर के वार्ड 06 में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई

सीतामऊ- नगर के वार्ड क्र 06 अनुसूचितजाती बस्ती संत श्री रविदास मोहल्ले में भारत के संविधान निर्माता डॉ. श्री भीमरावजी अंबेडकर की जन्मजयंती बड़े उत्साह एवं हर्षउल्लास के साथ मनाई गई, सर्वप्रथम डॉक्टर अम्बेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उपस्थितजनों के द्वारा पुष्प अर्पित किए गये,सीतामऊ नगर परिषद सभापति पार्षद विवेक सोनगरा द्वारा डॉ. बाबासाहेब के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए सम्बोधित करते हुवे कहाँ की भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकरजी ने अपने जीवन के 65 सालों में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक आदि क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 में महू मध्यप्रदेश में हुवा था,उन्होंने समता, समानता, बन्धुता एवं मानवता आधारित भारतीय संविधान को 02 साल 11 महीने और 17 दिन में तैयार करने का अहम कार्य किया. उन्होंने कई ऐसे काम किए, जिन्हें आज भी हिंदुस्तान याद रखता है, कार्यक्रम में उपस्थित सीतामऊ भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता,रमेश कथिरिया,राधेश्याम यादव, मनीष कथिरिया,अभिषेक खिंची,जितेंद यादव, रवि यादव,सोनू कथिरिया, संदीप कथिरिया,भविष्य कथिरिया,भाजपा कार्यकर्ताओ,वरिष्ठ महिलाओ,युवाओं बच्चो,की उपस्थिति में,डॉक्टर भीमराव अंबेडकरजी की जन्मजयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया पदाधिकारी रोहित गुप्ता ने किया आभार सचिन कथिरिया ने व्यक्त किया।