पोरवाल युवा संगठन द्वारा पक्षियों के लिए अनाज एवं सकोरा वितरण

देवास। पर्यावरण संरक्षण अभियान अंतर्गत अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन जिला देवास की ओर से पक्षियों के लिए अनाज एवं सकोरे वितरण का कार्य किया गया.. मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव जी खंडेलवाल, भजन सम्राट श्री द्वारका मंत्री जी, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के संस्थापक राजेन्द्र संघवी, किराना व्यापारी एसोशियन अध्यक्ष राकेश गुप्ता रहे, इस अवसर पर पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता, जिला महामन्त्री नरेश पोरवाल, कोषाध्यक्ष अक्षय गुप्ता, पोरवाल समाज संरक्षक राजेन्द्र पोरवाल, अध्यक्ष रजनीश पोरवाल, विपिन संघवी, राजेश संघवी, दिनेश धनोतिया, आकाश मुजावदिया, मोहित गुप्ता, दीपक गुप्ता, विशाल धनोतिया, दीपक पोरवाल सहित सदस्य उपस्थित रहे।