पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ द्वारा फाग महोत्सव मनाया गया

शामगढ़।पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ द्वारा पोरवाल मांगलिक भवन में फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
जानकारी देते हुए महिला मंडल सचिव सरोज दानगढ़ ने बताया है की फाग महोत्सव में पोरवाल महिला मंडल की 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जिसमें महिलाओं ने विभिन्न देशों कि वेशभूषा एवम भारतीय संस्कृति पर आधारित राजस्थानी राजपूती रजवाडी राष्ट्रभक्ति धार्मिक गुजराती बंगाली तथा दक्षिण भारत एवं अनेको ग्रुप के माध्यम से नृत्य कर अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियाॅ दी
कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पदाधिकारी संतोष धनोतिया महिला मंडल अध्यक्ष सीमा चौधरी, संतोष सेठिया प्रतिभा काला सुमित्रा मुजावदिया दीपिका दानगढ़ शांता वेद निर्मला चौधरी मंजू मुजावदिया द्वारा मां महिषासुर मर्दिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर गणेश वंदना करके कार्यक्रम की शुरुआत की समाज की सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली
महिलाओ के द्वारा गरबा कर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
सभी टीमो की महिलाओं को पुरस्कार सीमा मेहता डाली काला एवं सुनीता धनोतिया के सौजन्य से भेंट किए गए।
संचालन रानू चौधरी शिखा मांदलिया प्रीति मंडवारिया ने किया आभार माधूरी काला ने व्यक्त किया