ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 23 मार्च 2024 शनिवार का राशिफल

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 23 मार्च 2024 शनिवार का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720

 

मेष राशि:-

आज घरेलू कार्यों मे आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।मित्रो कि मुलाक़ात से मानसीक प्रसन्नता होगी, अपनी बात सबको समझाने में सफल होंगे।

वृषभ राशि:-

आपके आर्थिक स्थिति में और मजबूती आएगी। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

मिथुन राशि:-

आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनको आज नई-नई चीजें सीखने को मिलेगा।

कर्क राशि:-

हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।  बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है।

सिंह राशि:-

आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिएआपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि:-

आज आप कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिलेगा।

तुला राशि:-

आपको अपने बच्चों से काम में सहयोग मिलेगा,मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि:-

आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। किसी घरेलू काम को पूरा करने के लिए परिवार के साथ मिलकर बातचीत करेंगे।

धनु राशि:-

आज सब लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मकर राशि:-

किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे।आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कुंभ राशि:-

आपको उचित समय की पहचान करनी होगी।सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी।

मीन राशि:-

आपको जीवन में कुछ खास मौके मिलेंगे। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर आपको किसी काम में आपकी मदद कर सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}