देशनई दिल्लीराजनीति

लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने इस बार भी पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 195 से अधिक नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 34 मंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह और 28 महिलाओं का नाम शामिल है। 47 ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 से कम है। एससी 27 और एसटी 18 और ओबीसी 57 हैं।

प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई थी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल,भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, डॉ के लक्ष्मण, डॉ इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उपाध्यक्ष ओम माथुर और भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रदेशों के चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री भी मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं. विनोद तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा 34 मंत्रियों को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है.

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बीजेपी की पहली सूची में 28 महिलाएं, 27 एसटी, 18 एसटी और 18 ओबीसी और 47 युवा नेता शामिल हैं, जिनको लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है।

भाजपा की पहली लिस्ट में किस राज्य से कितनी सीटों पर घोषणा हुई है

उत्तर प्रदेश 51

पश्चिम बंगाल 20

मध्‍य प्रदेश 24

गुजरात 15

राजस्‍थान 15

केरल 12

तेलंगाना 9 सीट

असम 11

झारखंड 11

छत्तीसगढ़ 11

दिल्‍ली 5

जम्‍मू कश्‍मीर 2

उत्तराखंड 3

अरुणाचल प्रदेश 2

गोवा 1

त्रिपुरा 1

अंडमान निकोबार 1

दमन एवं दीव 1

मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया है। यहां से केपी यादव का टिकट काट दिया गया है।पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, रीवा लोकसभा सीट से फिर से जनार्दन मिश्रा को टिकट मिला है। मंडला लोकसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते को फिर से टिकट दिया गया है।

पहली सूची में 6 मौजूदा सांसदों के टिकट कटे

ग्वालियर से शेजवलकर गुना से केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह, विदिशा से रमाकांत भार्गव ,भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ,रतलाम से जी एस डामोर का टिकट कटा

क्रमांक लोकसभा सीट बीजेपी उम्मीदवार का नाम

1 मुरैना शिव मंगल सिंह तोमर

2 भिंड संध्या राय

3 ग्वालियर भारत सिंह कुशवाहा

4 गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया

5 सागर लता वानखेड़े

6 टीकमगढ़ वीरेन्द्र खटीक

7 दमोह राहुल लोधी

8 खजुराहो वीडी शर्मा

9 सतना गणेश सिंह

10 रीवा जनार्दन मिश्रा

11 सीधी डॉ राजेश मिश्रा

12 शहडोल हिमाद्री सिंह

13 जबलपुर आशीष दुबे

14 मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते

15 होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी

16 विदिशा शिवराज सिंह चौहान

17 भोपाल आलोक शर्मा

18 राजगढ़ रोडमल नागर

19 देवास महेन्द्र सिंह सोलंकी

20 मंदसौर सुधीर गुप्ता

21 रतलाम अनीता नागर सिंह चौहान

22 खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल

23 बैतूल दुर्गादास उइके

24 खरगोन गजेन्द्र पटेल

दिल्ली की 5 सीटों से भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

1.चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल,

2.नॉर्थ ईस्ट दिल्ली- मनोज तिवारी

3.नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज

4.पश्चिमी दि्लली-कमलजीत सेहरावत

5.दक्षिण दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों से भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार  

1.बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल

2.चूरू- देवेंद्र झाझड़िया

3.सीकर- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती

4.अलवर- भूपेंद्र यादव

5.भरतपुर- रामस्वरुप कोली

6.नागौर- ज्योति मिर्धा

7.पाली- पीपी चौधरी

8.जोधपुर- गजेंद्र सिंह शेखावत

9.बाड़मेर- कैलाश चौधरी

10.जालौर- रुपाराम चौधरी

11.उदयपुर- मन्नालाल रावत

12.बांसवाड़ा- महेंद्रजीत सिंह मालवीय

13.चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी

14.कोटा- ओम बिरला

15.झालावाड़-बारां- दुष्यंत सिंह

=======================

यूपी की भाजपा प्रत्याशियो की सूची

मुज्ज़फ़रनगर – संजीव बाल्यन

गौतम बुद्ध नगर – महेंद्र शर्मा

मथुरा- हेमा मालिनी

आगरा- एसपीएस बघेल

फ़तेहपुर सीकरी – राजकुमार चाहर

खीरी – अजय मिश्रा टेनी

सीतापुर- राजेश वर्मा

हरदोई – जयप्रकाश रावत

उन्नाव – साक्षी महाराज

लखनऊ- राजनाथ सिंह

अमेठी – स्मृति ईरानी

कन्नौज – सुब्रत पाठक

अकबरपुर- देवेंद्र भोले

झाँसी- अनुराग शर्मा

हमीरपुर- पुष्पेंद्र सिंह चंदेल

बाँदा- आरके पटेल

बाराबंकी- उपेन्द्र रावत

फ़ैज़ाबाद- लल्लू सिंह,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}