नीमचनीमचराजनीति

नपा का दो वर्ष का कार्यकाल, गड्डे में गया शहर,कांग्रेस ने बोला हल्ला

शहर विकास तो दूर लोगों को पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करवा पा रहीं नपाध्यक्ष–श्रीमती चौपड़ा
ब्लॉक कांग्रेस ने शहर में निकाली रैली,नपा कार्यालय का घेराव कर दिया धरना
– मटकी फोड़ कर किया प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन,स्वाति चौपड़ा हाय हाय के लगें नारे
नीमच। शहर की जनता ने नगर के विकास के लिए एक शिक्षित महिला को नपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी,लेकिन हमारा शहर नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ने की बजाय और गड्डे में चला गया हैं। दुर्भाग्य की बात हैं की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा लोगों को उनके हक की चीजे तक उपलब्ध नहीं करवा पाई हैं। शहर के नागरिक पानी, सड़क, कुत्ते इत्यादि छोटी –छोटी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भटक रहें हैं। आज शहर की जनता भाजपा की इस नगर सरकार को कोस रहीं हैं,क्योंकि डबल इंजन की सरकार में जनता के हाथ में झुमला थमा कर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया हैं। यह बात गुरुवार को शहर के नपा कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नपा कार्यालय घेराव और धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया बोल रहें थे।
गौरतलब है की नपा में नई भाजपा की परिषद के गठन होने को अब दो वर्ष पूरे होने को आए हैं,और पदभार ग्रहण करने के दौरान नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने शहर की जनता को कई हसीन सपने दिखाए थे। लेकिन वे अब तक एक भी वादे पर खरी नहीं उतर पाई हैं,और तो और कुत्ते व पानी की समस्या का समाधान करने तक में नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा विफल साबित हुई है। इन नाकामियों को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को भाजपा की नगर सरकार और नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजन गुरुवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में एकत्रित हुए। जहां से वे पैदल रैली के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नपा कार्यालय पहुंचे। रैली के दौरान कांग्रेसजन नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा हाय–हाय के नारे लगाते हुए चल रहें थे। नपा कार्यालय में पहुंचने के बाद कांग्रेसजनों ने नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के कक्ष के बाहर धरना दे दिया, यहां करीब एक घंटे तक धरना चला। जिसमें कांग्रेस जनों ने नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा और उनकी परिषद को भ्रष्ट व निकम्मा करार दिया। धरने को शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने भी संबोधित किया, जिसमें श्री अहीर ने कहा की दो वर्षों में शहर का कोई खास विकास नहीं हुआ हैं। या एक भी ऐसी उपलब्धि नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की नहीं हैं,जिसे लोग सालों तक याद रखें। राकेश अहीर ने कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के कार्यकाल को जनता हमेशा नाकामियों के कार्यकाल से याद रखेगी। भाजपा की यह डबल और तिबल इंजन वाली सरकार लोगों को पीने का पानी और आवारा कुत्तों की समस्या से तक निजात नहीं दिला पा रहीं हैं। श्री अहीर ने कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा को अपने दफ्तरों से बाहर निकल कर धरातल पर जाना चाहिए, और आम लोगों से मिलना चाहिए। इससे उन्हें पता चल जाएगा की शहर की जनता उनसे कितनी खुश हैं। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष व पार्षद योगेश प्रजापति ने भी नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा पर सीधा हमला बोला। श्री प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा की इतिहास की सबसे भ्रष्ट और निक्कमी नपा अगर कोई लिखी जाएगी,तो वह स्वाति चौपड़ा की नगरपालिका लिखीं जाएगी। योगेश प्रजापति ने कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा शहर की जनता का कल्याण नहीं चाहतीं हैं, इसी कारण वे अपनी हिटलर शाही चल रहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री प्रजापति ने कहा की शहर में इन दो वर्षों में जितनी भी सड़कें बनी हैं, उनमें सीधे–सीधे भ्रष्टचार हुआ हैं। योगेश प्रजापति ने अपने संबोधन में कई तीखे आरोप लगाते हुए कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की परिषद में लोग मूलभूत सुविधाओं को भी तरस चुके हैं,और हमारी नपाध्यक्ष जमीन घोटालों,कुत्ता नसबंदी घोटाला,होर्डिंग्स घोटाला,कचरा घोटाला आदि काम अपने संरक्षण में करवा रहीं हैं। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी बारी–बारी से नपा में आयोजित धरने को संबोधित किया, और भाजपा की नगर सरकार को पूरी तरह से भ्रष्ट और निक्कमा घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता और शहर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दो महेंद्र लॉक्स ने भी नपा के जिम्मेदारों को जमकर खरी खोटी सुनाई। जिसमें श्री लॉक्स ने सीधे तौर पर कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा अपने एसी चैंबर को छोड़ कर धरातल पर आए,तब उन्हे नगर के लोगों की समस्या दिखाई देंगी। महेंद्र लॉकस ने अपने संबोधन में कहा की इस परिषद को शहर के लोगों की नहीं बल्कि अपने चहेते तथा रिश्तेदारों की चिंता हैं,और इन लोगों को इस परिषद में संरक्षण देकर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद महेश पाटीदार ने कहा की नपा ने पानी के नाम पर लाखों–करोड़ों रुपए खर्च किए थे,और इन्होंने दावा किया था की यह लोग तीसरी मंजिल तक पानी पहुंचाएंगे। और दिन भर पीने का पानी दिया जाएगा,लेकिन भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में काफी अंतर हैं। श्री पाटीदार ने कहा की आज जनता को तीन दिन में पानी दिया जा रहा हैं,ओर वो भी 15–20मिनिट ही पानी दे रहें हैं। महेश पाटीदार ने कहा की शहर की जनता अब इनकी नीति और नीयत को समझ रहीं हैं। धरने में मनोहर अम्ब आदि नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। और भाजपा परिषद पर जमकर हल्ला बोला । जिसके बाद धरने में शामिल महिला कांग्रेस की महिलाओं ने नपा कार्यालय परिसर में मटकी फोड़ कर प्रदर्शन किया। धरने का संचालन कांग्रेस नेता कमल मित्तल द्वारा किया गया। अंत में कांग्रेस नेताओ ने सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर की 07 बड़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया हैं। तथा शहर कांग्रेस ने इन समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण करने की मांग भी सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ से की हैं।
इस दौरान संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल,ब्रजेश सक्सेना, ओम दीवान,गजेंद्र यादव,महेश वीरवल,हरीश दुआ,संजीव पगारिया, पृथ्वी सिंह वर्मा,नजमा कारपेंटर, सुमित्रा पोरवाल, वीना सक्सेना,हरगोविंद दीवान, बलवंत यादव,अंजना सोनकर,भारत अहीर, नजमा बी, लप्पो आपा,रानी मसूदी, रणजीत सिंह तंवर,मनीष कदम,इलियास कुरैशी, मीना कुरील, अमन विनायका,जुगल अहीर,राजेश जायसवाल,हारून रसीद,बलबीर सुराह,साबिर मसूदी व जाकिर नागोरी सहित बड़ी संख्या में अन्य कई कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}