समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 16 दिसंबर 2025 मंगलवार

///////////////////////////////////////////////
कैंसर मित्र जैसी योजना के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना आज की आवश्यकता-नपाध्यक्ष् श्रीमति गुर्जर
नन्द सेवा संस्था बीमारियों से ग्रस्त मरीजो व परिजनों के लिए मिल का पथर साबित होगी यह संस्था -डॉ बटवाल
मंदसौर। केंसर पिड़ीतों की सेवा के लिए मेंसर मित्र योजना का नंगर पालिका द्वारा फिता काठकर शुभारंभ किया गया। नपाध्यक्ष श्रीमति रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने मंच एवं उपसिथत आमजनों के संबोधित करते हुए कहा की नंद सेवा संकल्प समिति द्वारा कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु नगर पालिका सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम वास्तव में कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना आज की आवश्यकता है। नंद सेवा संकल्प समिति द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर नपा अघ्यक्ष श्रीमति गुर्जर द्वारा फिता काटकर कैंसर मित्र योजना का शुभारंभ किया गया व नंदसेवा समिति के सदस्यों का केशरीया दुप्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।शहर के किसी भी केंसर पीड़ित या अन्य पेशेंट्स को अहमदाबाद में कोई भी किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता हो या सलाह लेना हो तो तथा वहाँ रहने खाने की व्यवस्था फ्री संस्था करेंगी। उक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनशयाम बटवाल ने नंद सेवा संकल्प समिति द्वारा अहमदाबाद में मरीजों व परिजनों के रहने खाने की व्यवस्थाओं के लिए बिल्डिंग के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका परिषद के हाल में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ओर संस्था के सदस्यों के सदस्यों को व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर के मरीजो का संस्था द्वारा आना जाना रहना खाना दवाई सब संस्था की ओर से फ्री रहेगा
समाजसेवी विनोद मेहता ने कहा की इस संस्था का सदस्य केंसर मित्र बनने हेतु मात्र 2400 साल के देना होंगे जिससे आप किसी भी मरीज की अहमदाबाद में इस संस्था सदस्य के रूप में मदद कर सकते है।
श्रीबटवाल ने बताया कि इस राशि से अहमदाबाद की बिल्डिंग का किराया खाने का सामान का बिल एवं मरीज के आने व जाने का किराया के रूप में खर्च होगा।
इस अवसर वरिष्ठ रिटायर्ड व्याख्यता नद किशोर राठौर ने संस्था की ब्लड डोनेशन व कैंसर से सबंधित गतिविधियों और प्रकल्पों की जानकारी दी।
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कियावत ने कहा कि यह मंदसौर जिले का सौभाग्य है कि नाम के अनुरूप दयाराम भाई जिले ही नही प्रदेश के जरूरत मन्द की मदद को त्तपर रहते है ऐसे सराहनीय कार्य करने वाली संस्था से जुड़ कर सेवा कार्य करना सरहानीय है।
है। पार्षद पति भाजपा उपाध्यक्ष विनय दुबेला ने कहा कि कहा कि दयाराम चौहान समाज सेवा के माध्यम सेवा तो कर ही रहे है पर वह हम से अपेक्षा कर रहे है कि अपन सब मिल कर टीम के रूप में कार्य करें और ज्यादा ज्यादा मरीजों की मदद कर सकें इलाज करवा सकें।
समाजसेवी चेतन जोशी ने कहा कि आज के समय मे बिमारी के समय परिवार के लोग साथ नही चलते है सही राह नही दिखाते है न ही सलाह देते है लेकिन दयाराम सही सलाह ही नही खुद साथ चल कर इलाज भी करवाते है जिससे समय और पैसा भी बचता केंसर मित्र 2400 साल के 200 महीना में चाय भी नही आती है चाय गुटका भी इससे कहि अधिक महंगा है लेकिन हम इस संस्था के केम्सर मित्र सदस्य बन कर अगर एक व्यक्ति की भी मदद कर सकें तो 24000 हजार रुपये वसूल हो जायेंगे उसकी दुवाये अलग से मिलेगी।
इस अवसर श्याम बोराना, अजीज उल्लाह खान, ओर भी कई जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन अनिल संगवानी ने किया अंत मे आभार कपिल मावर ने माना।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ समाजसेवी पं.महेश दुबे, अनामीका जैन, शेहजाद हूसैन, धर्मवीर रत्नावत मारसाब, डॉ.आबीद अंसारी, मनीषा चौहान, राजेश राठौर, दिनेश परमार, देवेन्द्रसिंह चौहान, देशवेन्द्र शर्मा, बलराम राठौर, दिनेश सौलंकी, अकिंत सौलंकी, ओम बड़ोदिया, वीणा राठौर, सौनिया नाहर, ब्रजेश टांकवाल, मुकेश भाना, निलेश शर्मा नारायणगढ़ आदी मौजुद थे।
======
सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि कांग्रेसजन ने मनाई
मंदसौर । जिला मुख्यालय पर कांग्रेसजन ने लोह पुरुष व देश के प्रथम ग्रहमन्त्री स्व.सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई । स्व.पटेल की पुण्यतिथि के इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा पहुंच कर कांग्रेसजन ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया । यहां पर सभी कांग्रेसजन ने सरदार पटेल के किए गए कार्यों व उनके देश की तरक्की में योगदान को याद किया गया । इस अवसर पर पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी,जिला कांग्रेस पदाधिकारियों में राजनारायण लाड़,लक्ष्मण मेघनानी,वहीद जैदी,शहर ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष सलीम खान,युवक कांग्रेस जिला महासचिव नेहा कनकमल जेन,कन्हैयालाल कुमावत,शैलेन्द्र मारोठिया आदि इस अवसर पर उपस्थित थे ।
=========
नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक होगी सुनवाई
रोल प्रेक्षक श्री श्रीकांत बनोठ ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की
बीएलओ ऐप की कार्यप्रणाली देखी, ईआरओ को डाटा सत्यापन के निर्देश
मंदसौर 15 दिसंबर 25/ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत मंदसौर जिले के लिए नियुक्त रोल प्रेक्षक श्री श्री श्रीकांत बनोठ (आईएएस) ने सुशासन भवन सभागृह में सभी आरओ एवं ईआरओ की बैठक लेकर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एसआईआर गणना पत्रक वितरण, डिजिटाइजेशन, मृत, लापता एवं स्थानांतरित मतदाताओं के प्रकरण, डबल वोटर तथा वर्ष 2003 की एसआईआर में परिवारजन अथवा स्वयं का रिकॉर्ड उपलब्ध न होने वाले मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती एकता जायसवाल, सभी ईआरओ, इलेक्शन सुपरवाइजर, कर्मचारी मौजूद थे।
रोल प्रेक्षक ने बताया कि नो मैपिंग की श्रेणी में आने वाले मतदाताओं को सर्वप्रथम ईआरओ द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे, इसके पश्चात 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक उनकी सुनवाई की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से निरंतर संपर्क बनाए रखने, समय-समय पर बैठकें आयोजित करने एवं आवश्यक निर्देश देने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान प्रेक्षक ने दो बीएलओ से बीएलओ ऐप के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा ऐप को ओपन कर उसकी कार्यप्रणाली भी देखी। उन्होंने ईआरओ को डाटा का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा बीएलओ ऐप में आ रही समस्याओं को अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि आयोग के समक्ष समस्याएं रखी जा सकें।
जिले में कुल 10 लाख 53 हजार 641 मतदाता हैं, जिनमें से 10 लाख 1 हजार 680 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में 7,726 मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में हैं, जबकि 51,961 मतदाता मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित अथवा डबल वोटर की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं।
ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसके उपरांत 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों के निराकरण हेतु नोटिस जारी करने, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक एक साथ संपन्न की जाएगी।
निर्वाचन नामावली के स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच के उपरांत अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति 17 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी तथा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
===================
अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को होगा
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संशोधित कार्यक्रम पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्नमंदसौर 15 दिसंबर 25/ इलेक्शन सुपरवाइजर श्रीमती सुनीता परमार द्वारा बताया गया कि, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के संशोधित कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहे।
बैठक के दौरान निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित संशोधित कार्यक्रम एवं आयोग द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी राजनीतिक दलों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत गणना अवधि एवं मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था का कार्य 18 दिसंबर 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके पश्चात कंट्रोल टेबल का अद्यतन एवं ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का निर्माण 19 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
बताया गया कि ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसके उपरांत 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों के निराकरण हेतु नोटिस जारी करने, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक एक साथ संपन्न की जाएगी।
यह भी अवगत कराया गया कि निर्वाचन नामावली के स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच उपरांत अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति 17 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी तथा अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे निर्धारित समय-सीमा में सक्रिय सहयोग प्रदान कर निर्वाचन नामावली को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करें।
==================
स्वास्थ्य विभाग ने 225 वन स्वास्थ्य समिति के सदस्यों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
वन समिति के सदस्यों व अधिकारीयों ने ली टीबी मुक्त भारत की शपथमंदसौर 15 दिसंबर 25/ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद चौहान ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में भानपुरा ब्लॉक के गांधी सागर में स्थित अभ्यारण अंतर्गत वन समिति में कार्यरत कर्मचारी, अभ्यारण के कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक्सरे व खून की जांच एवं अन्य सभी स्वास्थ्य परीक्षण किये गए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु वन समिति के सदस्यों व अधिकारीयों को शपथ दिलाकर समाज में टीबी की बीमारी से बचने जांच उपचार के बारे में बताया गया।
अभ्यारण के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावली तथा चेनपुरिया ब्लॉक के रावली कुड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 225 वन समिति के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया।
=============
ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर 15 दिसंबर 25/ साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन सुशासन भवन स्थित सभागृह में किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शेष ई-केवाईसी कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हाउस, सीएम मॉनिटरिंग एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा जांच प्रतिवेदन तत्काल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों का संतोषजनक निराकरण किए जाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, अतः खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कृषि विकास समिति के भ्रमण को लेकर कृषि विभाग को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा बैठक में भू-अर्जन से संबंधित प्रस्तावों को गंभीरता से परीक्षण करने तथा जीआईएस पोर्टल पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से दो प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।
=======
सराफा बाजार में डामरीकरण कार्य प्रारंभ नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने भूमि पूजन किया
मंदसौर-नगर पालिका परिषद मंदसौर के द्वारा रविवार की शाम को सराफा बाजार में होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया सराफा बाजार व सम्राट मार्केट के एक भाग पर होने वाले डामरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी मंडी गेट से लेकर कनक घी चौराहा और कनक घी चौराहा से लेकर शौकत भाई बोहरा की दुकान के पास स्थित पानी की प्याऊ तक यह डामरीकरण होगा, इस डामरीकरण कार्य का शुभारंभ नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने श्रीफल वदारकर किया इस अवसर पर लोक निर्माण सभापति श्रीमती निर्मला नरेश चंदवानी क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर पालिका स्वास्थ्य समिति सभापति श्रीमती दीपमाला रामेश्वर मकवाना भाजपा नेता अशोक सोनी मेलखेड़ा वाला अखलाक रहमानी नईम रहमानी राजेश गुर्जर एजाज तेलवाला वरिष्ठ समाजसेवी यशवंत राका अजीजुल्लाह खान विक्रम सोनी लाला सोनी महेंद्र मिंडा नगर पालिका समयपाल पंकज साखी सहित कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे इन सभी के द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर का स्वागत किया=======
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसंबर से 28 दिसंबर तक
पशुपालक पशुओं के दुग्धोत्पादन में व़द्धि कर समृद्धशाली भारत में करें योगदान
मंदसौर 15 दिसंबर 25 / उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री मनीष इंगोले द्वारा बताया गया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर 2025 से 28 दिसम्बर 2025 तक क्रियान्वित किया जावेगा।
अभियान के अन्तर्गत जिले के 208 सम्मर्क कर्ताओं के द्वारा 23543 पशुपालकों को गृह भेंट दी जाकर 66091 गोवंशीय पशु तथा 85925 भैंसवंशीय पशु कुल 152016 पशुओं की जानकारी ली जाकर ऐप पर दर्ज की जावेगी। जिसका सत्यापन वि.ख.स्तरीय सत्यापन अधिकारी के द्वारा किया जावेगा।
इस अभियान का प्रमुख उद्धेश्य दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाने हेतु पशुपालकों से गृह भेंट कर उनको तीन मुख्य स्तम्भों नस्ल सुधार, पशु पौषण एवं पशु स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से जागरूक करना है। अभियान में 5 से 9 गौवंशीय तथा भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालक से ग्रामों में सम्पर्क कर्ता अधिकारी के द्वारा ग्राम में पहुँचकर पशुपालक को भेंट दी जायेगी। तथा उसकी जानकारी ऐप पर दर्ज की जायेगी।
पशुपालकगण दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में संलग्न सम्पर्ककर्ता अधिकारी को अपने पशुओं की सही-सही जानकारी नोट करावें तथा उनके बताये अनुसार पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य को घ्यान में रख अपने पशुओं के दुग्धोत्पादन में व़द्धि कर समृद्धशाली भारत के भविष्य निर्माण में अपनी सहभागीता करें।
==============
जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 19 दिसंबर को
मंदसौर 15 दिसंबर 25 / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा बताया गया कि जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार की अध्यक्षता में 19 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष मे आयोजित होगी।
===================
अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को होगा
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संशोधित कार्यक्रम पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
मंदसौर 15 दिसंबर 25/ इलेक्शन सुपरवाइजर श्रीमती सुनीता परमार द्वारा बताया गया कि, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के संशोधित कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहे।
बैठक के दौरान निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित संशोधित कार्यक्रम एवं आयोग द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी राजनीतिक दलों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत गणना अवधि एवं मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था का कार्य 18 दिसंबर 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके पश्चात कंट्रोल टेबल का अद्यतन एवं ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का निर्माण 19 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
बताया गया कि ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसके उपरांत 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों के निराकरण हेतु नोटिस जारी करने, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक एक साथ संपन्न की जाएगी।
यह भी अवगत कराया गया कि निर्वाचन नामावली के स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच उपरांत अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति 17 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी तथा अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे निर्धारित समय-सीमा में सक्रिय सहयोग प्रदान कर निर्वाचन नामावली को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करें।\
==========
==========
स्वास्थ्य विभाग ने 225 वन स्वास्थ्य समिति के सदस्यों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
वन समिति के सदस्यों व अधिकारीयों ने ली टीबी मुक्त भारत की शपथ
मंदसौर 15 दिसंबर 25/ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद चौहान ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में भानपुरा ब्लॉक के गांधी सागर में स्थित अभ्यारण अंतर्गत वन समिति में कार्यरत कर्मचारी, अभ्यारण के कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक्सरे व खून की जांच एवं अन्य सभी स्वास्थ्य परीक्षण किये गए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु वन समिति के सदस्यों व अधिकारीयों को शपथ दिलाकर समाज में टीबी की बीमारी से बचने जांच उपचार के बारे में बताया गया।
अभ्यारण के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावली तथा चेनपुरिया ब्लॉक के रावली कुड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 225 वन समिति के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया।
==============
सुपर 5 हजार योजना के लिए 10वीं–12वीं के विद्यार्थी 31 मार्च तक करें आवेदन
मंदसौर-सहायक श्रम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीबद्ध निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों के लिए संचालित “सुपर 5 हजार” योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024–25 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा में प्रथम 5 हजार तथा 12वीं कक्षा में संकायवार प्रथम 5 हजार विद्यार्थियों की प्रावीण्य सूची श्रम सेवा पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को मंडल द्वारा एकमुश्त 25 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पात्र निर्माण श्रमिकों की संतानों द्वारा विद्यालय के माध्यम से निर्धारित आवेदन पत्र 31 मार्च 2026 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों में निर्माण श्रमिक का पोर्टल जनरेटेड परिचय पत्र, निर्माण श्रमिक/पंजीयन धारक की बैंक पासबुक की छायाप्रति (जिसका बैंक खाता विवरण परिचय पत्र में अंकित हो), संस्था प्रमुख द्वारा जारी वर्तमान में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र एवं अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी हेतु संबंधित विद्यालय या श्रम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
============
सुशासन दिवस पर 24 दिसंबर को शासकीय कार्यालयों में ली जाएगी सुशासन की शपथ
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मानदण्डों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनके जन्मदिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में प्रातः 11.00 बजे सुशासन की शपथ लेंगे। शपथ कार्यक्रम के माध्यम से पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाएगी।
==========
मंदसौर के भक्त ने सांवरियाजी को चढ़ाया चांदी को खेत
मंदसौर। मंदसौर जिले के ग्राम जवासिया निवासी नागेश्वर शर्मा के सुपुत्र उमेश शर्मा एवं प्रदीप शर्मा द्वारा मंडफिया स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर में चांदी का खेत चढ़ाया हैं l चांदी के खेत में कुआ और घर भी बना हुआ हैं। प्रदीप शर्मा के अनुसार सांवरियाजी की कृपा सदैव बनी हुई हैं, सांवरियाजी के मंदिर में कुछ चढ़ावे की मन में इच्छा थी। बड़े भाई उमेश शर्मा से चर्चा की, हमारा पूरा परिवार खेती-किसानी और प्रॉपर्टी का काम करता हैं। इसलिये हमने भगवान श्री सांवरिया सेठजी को चांदी का खेत चढ़ाया हैंं।



