मंदसौरमध्यप्रदेश

मंदसौर के एसआई नितीन कुमावत अभा प्रतियोगिता में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

 

पुलिस डयूटी मीट आल इंडिया प्रतियोगिता लखनऊ में होगी आयोजित

इन्वेस्टीगेशन में एसआई नितीन, फोटोग्राफी में अर्जुन मालवीय लेंगे प्रतियोगिता में भाग
मंंदसौर। पुलिस डयूटी मीट 2023-24 में अखिल भारतीय (आल इंडिया) स्तर की प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में मंदसौर पुलिस लाइन में पदस्थ एसआई नितीन कुमावत इन्वेटीगेशन समूह में मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले जोन एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित हुई प्रतियाेगिता में एसआई नितीन कुमावत ने बेहतर कौशल का प्रदर्शन किया। इसी के आधार पर उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इसके साथ मंदसौर के एएसआई अर्जुन मालवीय फोटाेग्राफी समूह में इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

पुलिस डयूटी मीट 2023-24 में सांइटिफिक एड्स टू इन्वेस्टीगेशन, पुलिस फोटाेग्राफी एवं वीडियोग्राफी की प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। सबसे पहले जोन स्तरीय प्रतियोगिता रतलाम में आयोजित हुई। जोन के 9 जिलो के पुलिसकर्मी शामिल हुए। इसमें मंदसौर के एसआई नीतिन कुमावत द्वारा इन्वेस्टीगेशन समूह में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बाद भोपाल में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी एसआई कुमावत का बेहतर प्रदर्शन रहा। इसी आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियाेगिता 12 से 16 फरवरी तक उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में एसआई नितीन कुमावत इन्वेस्टीगशन समूह में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ ही एएसआई अर्जुन मालवीय भी फोटोेग्राफी समूह में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}