ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 13 फरवरी 2024 मंगलवार का राशिफल

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 13 फरवरी 2024 मंगलवार का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840, 8085381720

 

मेष राशि:-

सहकर्मियों के कार्यों में टांग अड़ाना भारी पड़ सकता है।बिना मांगे किसी को सलाह ना दें एवं ना ही किसी के व्यक्तिगत कार्यों में दखल दें सम्मान में हानि हो सकती है।

वृषभ राशि:-

कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा,आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।आज के दिन आप पिछली गलतियों से सीख लेंगे।

मिथुन राशि:-

व्यवहार में सुधार करेंगे और मीठा बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर लेंगे।आपको आकस्मिक लाभ के साथ ही सामाजिक क्षेत्र से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान भी मिलेगा।

कर्क राशि:-

घर के सदस्य बजट से अधिक मांग कर दिनचर्या को जटिल बनाएंगे।आज आपको सहयोग बिन मांगे मिल जाएगा और कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे लेकिन अन्य लोगों की सहायता करने में टालमटोल करेंगे।

सिंह राशि:-

आसपास के लोगों की खातिरदारी पर खर्च भी करना पड़ेगा।आज का दिन आपके लिए लाभ के साथ ही खर्च वाला भी रहेगा। कार्य व्यवसाय में कार्यों को स्वाभाविक ही होने दें। 

कन्या राशि:-

धन लाभ आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन संबंधों में खटास आ सकती है। सेहत में गिरावट महसूस करेंगे, जिसका प्रभाव समस्त दिनचर्या पर पड़ सकता है।

तुला राशि:-

कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी पर धन लाभ के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।दिन भर धन संबंधित मामले दिमाग में चलते रहेंगे। आज धन की तुलना में बौद्धिक क्षमता की उन्नति अधिक होगी। 

वृश्चिक राशि:-

समाज के उच्च प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, भविष्य में इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। बिना मांगे किसी को सलाह ना दें एवं ना ही किसी के व्यक्तिगत कार्यों में दखल दें। 

धनु राशि:-

अधिक बोलने से सम्मान में हानि हो सकती है,आज आप सांसारिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। 

मकर राशि:-

सामाजिक जीवन धनवानों जैसा व्यतीत करेंगे लेकिन थोड़ा दिखावा भी करना पड़ सकता है।व्यवसाय में थोड़ी परेशानी के बाद निर्वाह योग्य आय हो जाएगी। 

कुंभ राशि:-

आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। धर्म-कर्म का प्रचार-प्रसार करने में रुचि लेंगे और किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी बन सकती है। 

मीन राशि:-

शासकीय कार्य भी सहज पूर्ण होंगे।आज के दिन आपके अंदर नई चेतना जागृत होगी। कार्यक्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग एवं परिवार में बुजुर्ग कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}