ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

इस सप्ताह किसकी किस्मत चमकेगी देखिये साप्ताहिक राशिफल 01 फरवरी से  07 फरवरी 2024

इस सप्ताह किसकी किस्मत चमकेगी देखिये साप्ताहिक राशिफल 01 फरवरी से  06 फरवरी 2024

 

-ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720

मेष राशि-

इस सप्ताह स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। किसी विशेष कार्य के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। पैसा आएगा और उसका उपयोग अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने में लगाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है। विवाह योग बनेंगे।भगवान शिव कि आराधना विशेष शुभ हैं।

वृषभ राशि:-

यह सप्ताह आपको कुछ अच्छा देकर जाने वाला है। आपके सारे अभाव और कमियां दूर होंगी और आप सुखद जीवन की ओर अग्रसर होंगे। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। नौकरी के नए माध्यमों की ओर बढ़ेंगे।

मिथुन राशि :-

नए बिजनेस में भी किए गए प्रयास सफल होंगे। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य का टकराव भी दूर होने वाला है।इस सप्ताह कार्य मे लाभ होगा हालाकि आपको हर क्षेत्र में लाभ के योग है, कुटुम्बीजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन किसी से बहस ना करें। परिश्रम का पूर्ण फल मिलेगा।

कर्क राशि:

सप्ताह का आपके लिए बहुत शुभ फल रहेगा।नकारात्मक मानसिकता वाले लोगों से दूर रहे, भौतिक सुखों में वृद्धि होगी लम्बी यात्रा के भी योग बन गरहे है। किसी अपने के कारण मानसिक प्रसन्नता होगी, इस सप्ताह भाग्य के भरोसे न बैठे शब्दों एवं कमों पर विशेष नियंत्रण रखें।

सिंह राशि :-

कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी में वृध्दि होगी विद्यार्थी एवं व्यापारीजन दोनों के लिए समय अनुकूल है।यह सप्ताह पूर्व में हुई घटनाओं को याद दिला सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। किसी प्रकार कि अस्थाई बीमारी से उलझ सकते है, अतः सावधानी रखे मानसिक नियंत्रण की विशेष आवश्यकता है।

कन्या राशि :-

विद्याथों वर्ग के लिए यह सह सामान्य लेकिन व्यापारीजन के लिए शुभ है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पूर्व से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। किसी प्रकार कि अनहोनी से बचेंगे।विचारे कायों में सफलता मिलेगी। क्रोध करने से आपके भीतर नकारात्मकता का प्रवाह बढ़ेगा।

तुला राशि:-

इस राशि के जातको को आय के स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं. शत्रु भय से मुक्ति मिलेगी। किसी सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के योग बन रहे हैं।यह सप्ताह आपके अनुकूल होगा जिससे मानसिक व भौतिक प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों एवं व्यापारियों के लिए समय मध्यम है।

वृश्चिक राशि:-

यह सप्ताह आपको नए सम्बंध बनाने का मौका देगा।आप आपके जीवन साथी आपकी प्रसत्रात का कारण बनेंगे इस सप्ताह में पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे है, प्रेम सम्बन्धों में मधुरता आए‌गी लेकिन खर्च बड़ा हुआ रहेगा। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा, मित्रो के सहयोग से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

धनु राशि:-

इस सप्ताह जातकों को अनेक प्रकार के भौतिक सुखको किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। लेकिन अनचाहे भ्रमण पर जाना पड़ सकता है, वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, कार्य में  अपने आप को उत्साहित कर अधिक परिश्रम करेंगे। जिससे मान-सम्मान में वृध्दि होगी। स्वात्विकता में वृध्दि होगी

मकर राशि:-

परिवार का साथ प्राप्त होगा। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करेंगे, व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल है। सप्ताह के प्रारम्भ में किसी बात को लेकर उदासी सकती हैं, स्वास्थ्य सम्बन्धित चिंता संभव है विशेष सावधानी रखें। उत्तरार्थ में समय अच्छा बीतेगा।शरीर मे निश्चय ही आरोग्यता आएगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि:-

कुटुम्बीजनों का पूर्ण प्रेम और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक यात्रा के योग है।भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।व्यापारियों को विशेष लाभ के योग है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ा। यह सप्ताह बहुत ही अच्छा बीतेगा।आपको कार्यक्षेत्र में कुछ बाते सहना होगी। मान सम्मान में वृध्दि होगी। आय प्राप्ति के स्त्रोत बनेंगे,

मीन राशि :-

मानसिक व भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपके प्रति समय की अनुकूलता हैं । लेकिन सप्ताह के अंत में माता के स्वास्थ्य सम्बन्धित चिंता हो सकती है, या अन्य किसी प्रकार कर मानसिक शोक हो सकता है। भूमि भवन सम्बन्धित उलझे हुए मामलों में सान्त्वना मिलेगी।

=======================

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}