तालरतलाम

इक्कीसवीं सदी नारी सदी है, समाज को संस्कारवान पीढ़ी देने में नारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है –यज्ञाचार्य निशा धनोतिया

इक्कीसवीं सदी नारी सदी है, समाज को संस्कारवान पीढ़ी देने में नारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है –यज्ञाचार्य निशा धनोतिया

 

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

पूज्य गुरुदेव व वंदनीय माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री शक्तिपीठ अम्बे माता परिसर पर भव्य संगीतमय गायत्री दीप यज्ञ संपन्न हुआ । इस अवसर पर आलोट गायत्री परिवार की यज्ञाचार्य निशा धनोतिया ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए तथा समाज में कम होते जा रहे नैतिक मूल्य को बचाने के लिए गायत्री मंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी नारी सदी है तथा समाज को संस्कारवान पीढ़ी देने में नारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर आलोट गायत्री परिवार के शिवनारायण चौहान, सत्यनारायण पांचाल, राजेंद्र शर्मा, मंजू दीदी, आशा दीदी तथा ताल गायत्री परिवार के गोरधन पोरवाल, अशोक काला, राजेंद्र काला, ललिता शंकर दुबे, महेंद्र दुबे, संजय गुप्ता, जगदीश वर्मा, मुकेश मांदलिया, विवेक नागर, दिनेश गुरु, राजेश राठौर, मनोज सेठिया, किरण शर्मा, वर्षा कुशवाह, गरिमा पांचाल, सीमा मजावदिया, सुनीता काला, संगीता काला, सोनम गुप्ता, यामिनी दुबे, संगीता दुबे, प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

नवदुर्गा गरबा उत्सव समिति एवं पोरवाल महिला मंडल द्वारा यज्ञाचार्य निशा धनोतिया को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}