देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के बावजूद नहीं खुला बापू चिल्ड्रेन एकेडमी का ताला, अभिभावकों में आक्रोश

जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के बावजूद नहीं खुला बापू चिल्ड्रेन एकेडमी का ताला, अभिभावकों में आक्रोश

गोरखपुर पीपीगंज जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) गोरखपुर, डॉ. अमरकांत सिंह ने बापू चिल्ड्रेन एकेडमी, पीपीगंज की मान्यता को वैध मानते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की कक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित करने का आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखपुर को दिया है। इसके बावजूद, अधिकारियों की लापरवाही के कारण विद्यालय का ताला अभी तक नहीं खुल सका है, जिससे बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।विदित हो कि कुछ समय पहले डीआईओएस ने बापू चिल्ड्रेन एकेडमी को अमान्य मानकर बंद करा दिया था। हालांकि, शासनादेश के परीक्षण के बाद विद्यालय को स्थायी मान्यता प्राप्त होने की पुष्टि हुई और इसे संचालित करने की अनुमति दी गई। फिर भी, प्रशासनिक उदासीनता के चलते विद्यालय बंद है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मध्यावधि में विद्यालय के बंद होने से अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अभिभावकों का कहना है कि यदि विद्यालय जल्द नहीं खोला गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बच्चों की पढ़ाई बाधित होने से उनका भविष्य खतरे में है, और अभिभावक इस स्थिति से बेहद नाराज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}