31 को श्री पोरवाल कुटुंब सहायक संस्था कि 50वीं वार्षिक साधारण सभा मंदसौर में

सीतामऊ। श्री पोरवाल कुटुंब सहायक संस्था मंदसौर मध्य प्रदेश की 50वीं साधारण सभा की बैठक का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को दोपहर 1.00 बजे पोरवाल छात्रावास राम टेकरी मंदसौर पर आयोजित की गई है। इसको लेकर संस्था अध्यक्ष श्री सौरभ रतनावत संचालक गण सर्व श्री राजेंद्र गुप्ता जगदीश घाटिया सहित सभी संचालक गणों एवं गणमान्य महानुभावों सचिव जनों के सहयोग से संस्था के समस्त सदस्यों को बैठक में पधारने का आमंत्रण गांव शहर – शहर दिया जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष श्री सौरभ रत्नावत ने बताया कि आगामी 31 दिसंबर 2023 रविवार को दोपहर 1:00 बजे पोरवाल छात्रावास राम टेकरी मंदसौर पर संस्था की वार्षिक साधन सभा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संस्था के समस्त सदस्य महानुभाव सादर आमंत्रित है बैठक के अवसर पर वर्ष 2022-23 के वार्षिक प्रतिवेदन एवं अंकेक्षण पत्रक के स्वीकृति 31 मार्च 2023 का स्थिति विवरण पत्र को स्वीकृति 31 मार्च 2023 का प्राप्ति भुगतान पत्र को स्वीकृति 31 मार्च 2023 की स्थिति में वर्ष 2022 -23 के आगे को स्वीकृति प्रदान करना वर्ष से 2023 -24 के प्रस्तावित अनुमानित बजट का अनुमोदन तथा अन्य विषय सभापति अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बैठक की कार्रवाई में रखे जा सकेंगे।