67 वी राज्य स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

67 वी राज्य स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मंदसौर।67 वी राज्य स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉक्टर विजय पाटीदार,कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने की।विशेष अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला,मध्य प्रदेश रोल बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान,जिला न्यायाधीश हर्ष सिंह बहरावत,जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार,तकनीकी ऑब्जर्वर सावित्री मालवीय के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर किया गया।सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई।
अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज,जिला क्रीड़ा अधिकारी बी.एल.बारीवाल, संयोजक एवं प्राचार्य धर्मपाल सिंह देवड़ा,योजना अधिकारी दिलीप मुजावदिया,खेल शिक्षक एवं सहसंयोजक रघुवीर मालवीय,श्रीमती विनीता प्रधान, के.सी.सोलंकी,अशोक शर्मा, महेंद्र शुक्ला अर्जुन परिहार,राकेश श्रीवास्तव,सचिन काले,मल्हारगढ़ बी.ओ.उमाशंकर पांडे,विजय सिंह पुरावत,विजय बैरागी, राजेंद्र मंगल, सुनीता गोधा, बी.एल.चौहान, शांता व्यास,अनिल सांखला मनोहरलाल शर्मा,अंकित राठौर,मुकेश जैन आदि ने स्वागत किया।
स्वागत उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज द्वारा दिया गया। प्रतिवेदन का वाचन क्रीड़ा अधिकारी बी.एल.बारीवाल ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा डाक्टर विजय पाटीदार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें एवं योजना बद्ध,दृढ़ संकल्प लेकर,मेहनत करें।तभी जीवन में सफलता प्राप्त होगी।
विशेष अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं स्वयं 15 वर्षों से बास्केटबॉल का खिलाड़ी रहते हुए राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला।उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा जो पीछे रह गए हैं वह अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़े।मंदसौर में खेल का वातावरण अच्छा है।मैं खेलों के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा।
विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला ने सभी विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के साथ गीता के सार को अपने जीवन में लाएं गीता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।खिलाड़ियों से आवाहन किया कि वे अपने माता-पिता,जिले,प्रदेश का नाम गोरवांवित करें।
इस अवसर पर सभी संभागों से आए हुए जनरल मैनेजर एवं वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी गुरु वचन सिंह चौहान एवं अश्विनी बिलोनिया का स्वागत अतिथियों द्वारा किया गया।
राज्य स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रीवा संभाग,द्वितीय स्थान पर उज्जैन संभाग,तृतीय स्थान पर इंदौर संभाग रहा।
बालिका 17वर्ष वर्ग में प्रथम स्थान रीवा संभाग,द्वितीय स्थान उज्जैन संभाग,तृतीय स्थान जबलपुर संभाग रहा।
बालिका 19 वर्ष वर्ग में प्रथम स्थान पर उज्जैन संभाग, द्वितीय स्थान पर जबलपुर संभाग, तृतीय स्थान पर इंदौर संभाग रहा।
बालक 14 वर्ष वर्ग में प्रथम स्थान पर रीवा संभाग, द्वितीय स्थान पर उज्जैन संभाग,तृतीय स्थान पर भोपाल संभाग रहा।
बालक 17 वर्ष वर्ग में प्रथम स्थान उज्जैन संभाग, द्वितीय स्थान जबलपुर संभाग,तृतीय स्थान रीवा संभाग रहा।
बालक 19 वर्ष वर्ग में प्रथम स्थान उज्जैन संभाग, द्वितीय स्थान पर भोपाल संभाग, तृतीय स्थान पर इंदौर संभाग रहा।
सभी संभागों की विजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी शील्ड पदक एवम प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कीर्ति सक्सेना एवं आभार प्रदर्शन संयोजक धर्मपाल सिंह देवड़ा द्वारा व्यक्त किया गया।
इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में इंद्रमल जाटव,
जगदीशचंद्र पालीवाल,पवन सोलंकी,गोवर्धन पाटीदार, अरुण पाटीदार,राजेश प्रजापत, कैलाश चंद्र मिमरोट,रघुवीर सिंह मसराम,रघुनाथ पोखरवाल,राम सिंह गिरवाल सुखलाल चरेड,राजू कुमार,वीरेंद्र सिंह देवड़ा आदि अधिकारी, कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।