भाजपा द्वारा सीतामऊ शहर मंडल अध्यक्ष श्री देवडा़ एवं महामंत्री श्री तोमर के नियुक्ति कि की घोषणा

===================
सीतामऊ ।भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया ने संगठन हित में निर्णय लेते हुए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सीतामऊ शहर मंडल अध्यक्ष का दायित्व श्री देवड़ा के साथ संगठन से जुड़े सेवाभावी व्यक्ति श्री तोमर को महामंत्री पद पर नियुक्ति की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव को भाजपा द्वारा मजबूती के साथ मैदान में कार्य करना है इसी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया ने नेतृत्व क्षमता को देखकर संगठन की मजबूती और अधिक हो इसको लेकर कार्यकुशलता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े हुए नेताओं को दायित्व प्रधान का सम्मान किया गया। पिछले दिनों मंदसौर जिले के सीतामऊ नगर मंडल लगातार अध्यक्ष पद के दायित्व को लेकर चर्चाओं में सस्पेंस बना हुआ था। वही इस वर्ष 2023 के अंत में भाजपा के मिशन 2024 के लिए संगठन में मजबूती से कार्य करने वाले दायित्ववान कार्यकर्ताओं के तलाश के साथ ही सर्वमान्य पदाधिकारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी कई नामों पर विचार विमर्श भाजपा जिला अध्यक्ष सांसद कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग से स्थानीय नेताओं द्वारा नाम सुझाए गए थे।
परंतु भाजपा जिला अध्यक्ष अपनी नेतृत्व क्षमता के साथ निर्णय लेते हुए जमीनी स्तर तथा सर्वमान्य कार्यकर्ताओं को दायित्व देते हुए सीतामऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर पूर्व मंडल महामंत्री रह चुके श्री लालसिंह देवड़ा लावरी को नियुक्त किया वही संघ संगठन के माध्यम से समाज सेवा में निरंतर जुड़े हुए मिलनसार युवा जितेंद्र सिंह तोमर को महामंत्री पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की। वही दलोदा मंडल में मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा सुवासरा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह चौहान महामंत्री श्याम सिंह देवड़ा मगनलाल सूर्यवंशी शामगढ़ मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी की घोषणा की गई साथ ही जिला संगठन का विस्तार करते हुए सीतामऊ भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह लोगनी निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह रावत बसई बलवंत सिंह पवार शामगढ़ भाजपा नेता अशोक धनोतिया सुवासरा को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।