मंदसौरमंदसौर जिला

“ढाई आखर प्रेम”सांस्कृतिक यात्रा में प्रलेसं होगा शामिल

 

मंदसौर। नफरत के मुक़ाबले प्यार का संदेश देने वाली अखिल भारतीय सांस्कृतिक यात्रा का आगाज मध्यप्रदेश में भी होगा। इस यात्रा में प्रगतिशील लेखक संघ मंदसौर इकाई के सदस्य शामिल होंगे।प्रलेसं इकाई की एक बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की पहल पर देश के अनेक अमन पसंद संगठनों द्वारा यह सांस्कृतिक यात्रा निकाली जा रही है। वर्तमान दौर में इस प्रकार की यात्रा का आयोजन समय की आवश्यकता है। प्रलेसं प्रांतीय सचिव मण्डल के सदस्य असअद अन्सारी ने बताया कि ढाई आखर प्रेम सांस्कृतिक यात्रा भगतसिंह के जन्मदिन 28 सितंबर से प्रारंभ हो चुकी है। इसका समापन महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी 2024 को दिल्ली में होगा।इकाई सचिव दिनेश बसेर ने बताया कि ढाई आखर प्रेम की यह यात्रा देश के 13 राज्यों से होते हुए मध्य प्रदेश में पहुंचेगी। 23 दिसंबर से बड़वानी से प्रारम्भ हो कर महेश्वर से होते हुवे इन्दौर में यात्रा का समापन होगा। यात्रा का उद्घाटन समारोह 22 दिसंबर को इन्दौर के गांधी हाल प्रांगण में होगा। इस अवसर पर विख्यात फैशन डिजाइनर प्रसाद विडप्पा का खादी पर आधारित फैशन शो होगा। कार्यक्रम में पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया कबीर की रचनाओं पर गायन प्रस्तुत करेंगे। यात्रा में देश- प्रदेश के अनेक लेखकों रंगकर्मीयों सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मेघा पाटकर भी सम्मिलित होंगी।आयोजन में प्रलेसं मंदसौर इकाई द्वारा प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका” ताकि जागें लोग” का विमोचन होगा।बैठक में ब्रजेश आर्य, कीर्ति नारायण कश्यप नरेंद्र अरोर ,निखिलेश शर्मा आदि शामिल हुए। आभार श्रीमती शोभा कश्यप ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}