भोपालमध्यप्रदेश

मप्र अत्याचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद के पुनः प्रदेशाध्यक्ष बने ओमप्रकाश परमार

 

भोपाल। मध्यप्रदेश अत्याचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद की प्रांतीय कार्यकारणी की बैठक उज्जैन में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बैठक में सर्व सहमति से मंदसौर जिले के महुवा निवासी ओमप्रकाश परमार को पुनः प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। श्री परमार का कार्यकाल 2023 से 2026 तक रहेगा। आप को बता दे की श्री परमार 2009 से मध्यप्रदेश अत्याचार निवारण एवं सामाजिक परिषद के अध्यक्ष पद पर रहते लगातार संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहे है।मध्यप्रदेश अत्याचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद लगातार प्रदेश में कई सामाजिक गतिविधियों एवं आमजन के उत्थान के लिए लगातार संघर्ष करता आया है और आगे भी संगठन श्री परमार में नेतृत्व में लगातार सामाजिक विकास के कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}