मंदसौरमध्यप्रदेश
2 दिसम्बर को भगवान श्री पशुपतिनाथ का 63वां भव्य आकर्षक प्रतिष्ठा महोत्सव

मन्दसौर। विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ का 63वां प्रतिष्ठा महोत्सव प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मार्गशीर्ष (अगहन) मास कृष्ण पक्ष की पंचमी 2 दिसम्बर शनिवार को श्री पशुपतिनाथ मंदिर पुजारी परिवार द्वारा भव्यतार्पूक मनाया जावेगा।
पुजारी श्री राकेश भट्ट द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दिनांक को प्रातः 7.30 बजे 51 विपृवृन्द द्वारा भगवान श्री पशुपतिनाथ का महारूद्राभिषेक किया जावेगा। सायं 5 बजे से भगवान पशुपतिनाथ का नयनाभिराम आकर्षक श्रृंगार के दर्शन महाआरती, 2100 लड्डूओं का महाभोग, चारों मुखों का विविध दर्शन, भव्य आतिशबाजी, विशेष कलाकारों द्वारा धार्मिक शिवनाद प्रस्तुति आदि आध्यात्मिक आयोजन पश्चात् प्रसाद वितरण होगा।
सभी श्रद्धालु शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया गया है।