भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, मैं भी दस मिनट विलंब से आऊं तो प्रवेश मत देना, कांग्रेस संगठन अध्‍यक्ष बोले

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, मैं भी दस मिनट विलंब से आऊं तो प्रवेश मत देना, कांग्रेस संगठन अध्‍यक्ष बोले

भोपाल। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मप्र युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। ग्वालियर से एक सैकड़ा कारों के काफिले के साथ मितेन्द्र शाम को भोपाल पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के परिसर में युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह का पदभार ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में झाबुआ विधायक और मप्र युवा कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया नहीं पहुंचे।

युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने अनुशासनहीनता पर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं भी यदि बैठक में दस मिनट के विलंब से आऊं तो प्रवेश मत देना।

बैठक में वर्चुअली जुड़े संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस इकाई को भंग करके नई कार्यकारिणी एक-दो सप्ताह में घोषित करें लेकिन यह ध्यान रहे कि इसमें 33 प्रतिशत महिलाएं हों। बैठक में युवा कांग्रेस को महू में 27 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया।

इस दौरान कई प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक में समय पर न आने प्रांताध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के लिए अनुशासन सबसे जरूरी होता है।

तीन-चार बार पदाधिकारियों को चेताया जा चुका है। अब यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा हुई।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। मितेंद्र के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि मोदी परिवार में देश के युवा और आदिवासी नहीं बल्कि गिने-चुने पूंजीपति हैं। कांग्रेस की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। भाजपा मोदी गारंटी की बात करती है तो लोगों से जाकर पूछो कि क्या नौकरी मिली, किसानों की आय दोगुनी हुई, 15 लाख रुपये खातों में आए, महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह मिलने लगे या फिर किसानों को धान और गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़कर मिलने लगा। ये सब जुमले थे जो लोगों को भ्रमित करने के लिए दिए गए। भाजपा को इस चुनाव में 180 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्तमान इकाई को भंग करके नई टीम एक-दो सप्ताह में बनाने और इसमें 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

यह भी तय किया गया कि हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}
11:34