ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 23 नवंबर 2023 गुरुवार का राशिफल

/////////////////////////////////

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 23 नवंबर 2023 गुरुवार का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720

=====================

कार्तिक शुक्ल देव प्रबोधिनी एकादशी- आज से शुभ मांगलिक कार्य प्रारम्भ हो जायेंगे।

=======================

मेष राशि:- आज के दिन आपको अधिकतर कार्यों में अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. रोजगार में आप तरक्की करेंगे, पुरानी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओ में आराम मिलेगा।

वृषभ राशि:- आज आप अपने मन को शांत रखे। परिवार मे से वैचारिक मतभेद खत्म सकता है। अत्यधिक खर्च से मन उद्विग्न रहेगा, दिन शुभ रहेगा।लेकिन आज कोई विशेष निर्णय न लेवे।

मिथुन राशि:– आज पूर्व से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान आपको मिलेगा, फिर भी मन में कुछ चिंता रहेगी। संतान की चिंता बनी रहा सकती है।परिजनों और रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें।

कर्क राशि:- आज आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। अपने परिश्रम से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता सुनिश्चित करेंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि:- आज के दिन आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी, लेकिन आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनी रह सकती हैं,  आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी,आज के दिन नए व्यापार की शुरुआत न करें।

कन्या राशि:- आज के दिन निश्चय ही आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा से लाभ मिलेगा,आज के दिन अपने स्वभाव में चंचलता हावी न होने दें।

तुला राशि:- आज आप में ताजगी और स्फूर्ति का आभाव रहेगा, परिजनों के साथ नाराजगी और अन्य कठिनाइयां आपके मन को भयभीत कर देंगी. मकान और वाहन के दस्तावेजी काम में सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि:- आज आप जलाशयों से दूर रहें.आज आपको व्यापार इत्यादि में लाभ होने के विशेष योग है. दिन भर स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा,आज आर्थिक लाभ के साथ आपको उपहार भी मिल सकता है।

धनु राशि :- आज आप खुद को मन से मजबूत महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन हो सकता है। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनेगा।

मकर राशि:– किसी मित्र की मदद से राहत महसूस होगी। आर्थिक लाभ भी हो सकता है। समाज में आदर-सम्मान मिलेगा। आपकी तारीफ हो सकती है। मन में कुछ नया काम करने का विचार आ सकता है।

कुंभ राशि:- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए लम्बे समय का इंतजार आज पूरा हो सकता हैं। आज आपकी कोशिशें पूरी तरह से सफल होंगी। आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएंगे।

मीन राशि:- इस राशि के जो लोग विशेष कला के क्षेत्र में हैं उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवारजनो का साथ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}