क्या कहते आपके सितारे देखिये आज 08 नवंबर 2023 बुधवार का राशिफल
क्या कहते आपके सितारे देखिये आज 08 नवंबर 2023 बुधवार का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
======================
मेष राशि- आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
वृषभ राशि– कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की प्रसंशा होगी, आज आप कामकाज नए तरीके से निपटा सकते हैं। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है।
मिथुन राशि-आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आज आपका कोई काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों में वृध्दि से चिंता हो सकती है।
कर्क राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास पूरा रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। शीत रोगों से पीड़ित हो सकते हैं।
सिंह राशि– आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां रहेंगी।
कन्या राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता का सानिध्य मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।
तुला राशि- आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक राशि– आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च की अधिकता हो सकती हैं।
धनु राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि– घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव से बचें।
कुंभ राशि– आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। पिता का सानिध्य मिल सकता है। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मीन राशि– आज धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे, फिर भी कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।