मंदसौरमध्यप्रदेश

पी.जी. कॉलेज मंदसौर का छात्र दार्जिलिंग में करेगा मध्यप्रदेश का नेतृत्व

 

मंदसौर। 21 एम.पी. बटालियन रतलाम के द्वारा एन.सी.सी. माउट्रेनिंग एडवेंचर कोर्स के लिए पी.जी. कॉलेज मंदसौर के सीनियर अंडर ऑफिसर सतपाल सिंह का चयन किया गया। ये शिविर दिनांक 20 दिसंबर से 03 जनवरी 2024 तक दार्जलिंग में आयोजित होगा। एडवेंचर कोर्स में पूरे मध्य प्रदेश का नेतृत्व करते हुए 14500 फिट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराएंगे। प्राचार्य ने बताया है की पूरे प्रदेश की तरफ से इनका चयन किया गया जो पुरे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इसमें पूरे भारत से 350 कैडेट का चयन हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा, एन.सी. सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट योगेश कुमार पटेल व एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार आर्य समेत महाविद्यालय परिवार द्वारा छात्र सतपाल सिंह की इस उपलब्धि पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}