भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

राहतगढ़ (सुरखी) भाजपा की नगर परिषद के पार्षदों का कांग्रेस में विलय

 

भोपाल। आज सुरखी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ के समक्ष राहतगढ़ (सुरखी) की नगर परिषद के पार्षदों  का कांग्रेस में विलय हो गया। अध्यक्ष गोलू राय प्रियंका सहित अन्य पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ 15 सदस्यीय परिषद में भाजपा के मात्र 5 सदस्य बचे।

कल प्रत्याशी घोषित हुए पूर्व जनपद एवं नगर परिषद अध्यक्ष नीरज शर्मा के साथ सभी पार्षदों एवं भाजपा के अन्य नेताओं ने श्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की।नीरज शर्मा द्वारा पिछले 2 महीनों में 250 से अधिक गांवों में सभाएं करने के साथ इस नगर पालिका राहतगढ़ के पार्षदों  का कांग्रेस में विलय का कदम परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कल ही राजपूत ने अपना चुनाव कार्यालय राहतगढ़ में खोला था।

आज कांग्रेस में शामिल होने वालों की सूची:श्रीमति प्रियंका / गोलू राय,(अध्यक्ष – भाजपा),श्री पुष्पेन्द्र मीणा (पार्षद – भाजपा),श्री अनिल ताम्रकार (पार्षद – भाजपा),श्री राजू अहिरवार (पार्षद – भाजपा) ,श्री रूस्तम शाह (पार्षद – निर्दलीय/भाजपा समर्थक), श्रीमति जरीना बी (पार्षद – निर्दलीय/भाजपा समर्थक) ,श्री लालमिया भाई ( पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष) ,श्री जगदीश लोधी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा एवं लोधी समाज जिला अध्यक्ष) ,श्री राजू पटेल (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच)  ,श्री ललित चौबे (पूर्व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, एवं अंत्योदय समिति सदस्य) ,श्री फहीम कुरैशी (पूर्व पार्षद भाजपा एवं अंत्योदय समिति सदस्य) ,श्री अनिल राय ( जनपद सदस्य एवं भजपा नेता) ,श्री यूसुफ मंसूरी (निर्दलीय पूर्व पार्षद अध्यक्ष) ,श्री नसीम कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष, जिला हम्माल यूनियन एवं पूर्व मंडी सदस्य) ,श्री दीवान सिंह लोधी (भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}