ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 02 अक्टूबर 2023 सोमवार का राशिफल 

================

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 02 अक्टूबर 2023 सोमवार का राशिफल 

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर 

7024667840,8085381720

************

मेष राशि- आज आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिश्रम से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। लेकिन खान-पान एवं अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। 

वृषभ राशि- आज आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घरेलू विवाद से बचें। लेकिन बिना किसी कारण के मन में तनाव में हो सकता है।

मिथुन राशि – आज आप अपने मन को शांत रखे, बातचीत में शब्दो पर विशेष जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। अत्यधिक खर्च से मन उद्विग्न रहेगा 

कर्क राशि- आज आपकी आय के नये श्रोत बढ़ेंगे। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में निश्चय ही लाभ होगा। 

सिंह राशि- आज आप मन को नियंत्रण में रखें। एकाग्र होकर अपने कार्य में ध्यान दें। कार्य में सफलता मिलने योग बन रहा हैं। जीवन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। 

कन्या राशि- आज आपको सब तरफ से लाभ का योग बन रहा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। अचानक यात्रा होने का योग बन रहा है। यात्रा से धन लाभ होगा। 

तुला राशि- मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। 

वृश्चिक राशि– आज आपका मन अशान्त हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाहन इत्यादि के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। 

धनु राशि- मित्रों का पूर्ण सहयोग। संचित धन में कमी आ सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं। 

मकर राशिइस राशि वाले जातक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम सम्बन्धो में कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के पढ़ाई पर ध्यान दें।

कुंभ राशिआज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,यात्रा के योग बन रहे हैं। झूठ बोलने से बचें। गया हुआ धन वापिस आ सकता है। 

मीन राशि– आज का दिन आपके लिए शुभ है, आपका स्वास्थ्य उत्ताम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है, पिता के मार्गदर्शन में लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}