गरोठमंदसौर जिला
खड़ावदा से 351 फीट की चुनरी यात्रा निकाली गई

खड़ावदा से 351 फीट की चुनरी यात्रा निकाली गई
खड़ावदा ।श्री मनकामनेश्वर बालाजी धाम की पावन नगरी गांव रूपपुरा से समस्त ग्राम वासियों भक्तजनों माता बहनों की तरफ से 351 फीट की चुनर यात्रा शीतला माता के मंदिर से आरती प्रारंभ कर निकाली गई जो ग्राम खड़ावदा होते हुए मां दुधाखेड़ी माताजी बरखेड़ा गंगासा तक संपन्न हुई। इस चुनर यात्रा में गांव के छोटे-छोटे प्यारे प्यारे बच्चों सहित सभी धर्म प्रेमी सज्जन माताएं बहनों ने सम्मिलित होकर के बढ चढ़कर भाग लिया इस चुनर यात्रा का खड़ावदा के ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। चुनर यात्रा दुधाखेड़ी माताजी पहुंचते ही माताजी मंदिर पर पूजा अर्चना कर महाआरती की गई एवं समस्त भक्त जनों को महाप्रशादी का वितरण किया गया।



