रतलामताल

नाचती गाती टोलियों के साथ गणपति बप्पा ने किया नगर भ्रमण पश्चात-सर्वे भवन्तु सुखिन कि प्रार्थना कर विसर्जित किए

*****””””””

 

ताल –शिवशक्ति शर्मा

नगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणपति बप्पा की बिदाई आरती पश्चात सभी पाण्डालों से गणपति बप्पा की मूर्तियां ट्रेक्टरों में विराजमान कर गाजे बाजे एवं डी जे की धून पर भक्त मंडल नाचते गाते एवं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस फिर आना की गूंज के साथ जूलूस बाजारों से घूमता हुआ। बप्पा कि पुजा अर्चना कर सर्वे भवन्तु सुखिन कि कामना के साथ चंबल नदी की ओर प्रस्थान कर प्रतिमा को विसर्जित किया। नगर परिषद व पुलिस की व्यवस्था अनुसार नदी पर निश्चित स्थान पर जहां कोई खतरा नहीं हो वहां सभी मूर्तियों को विधिवत चंबल नदी के जल में प्रवाहित किया गया। विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ क्योंकि नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार एवं थाना प्रभारी कर्ण सिंह पाल ने माकूल इंतजाम किए थे। इसके लिए भक्त मंडल एवं व्यवस्थापक धन्यवाद के पात्र हैं। विसर्जन कार्यक्रम देर तक चलता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}