
*****—–*******–***********
ताल — शिवशक्ति शर्मा
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के प्रभारी प्राचार्य और उच्च माध्यमिक शिक्षक विनोद कुमार शर्मा की पदोन्नति हाई स्कूल प्राचार्य के पद पर कोटडी ताल में हुई है। श्री शर्मा शासकीय हाई स्कूल कोटडी ताल में आदेश होने पर प्राचार्य का पदभार संभालेंगे।
इसके बाद यहां किसी अन्य शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व मिलेगा। छात्रों का कहना है कि श्री शर्मा को यहां के प्राचार्य पद से मुक्त नहीं किया जाए। वर्तमान में शाला संचालन नियमित रूप से हो रहा है। श्री शर्मा के यहां नहीं रहने पर शाला का संचालन प्रभावित होने की संभावना है। छात्रों एवं अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि श्री शर्मा का यहां का प्रभार यथावत रहने दिया जाए।
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के प्रभारी प्राचार्य और उच्च माध्यमिक शिक्षक विनोद कुमार शर्मा की पदोन्नति हाई स्कूल प्राचार्य के पद पर कोटडी ताल में हुई है। श्री शर्मा शासकीय हाई स्कूल कोटडी ताल में आदेश होने पर प्राचार्य का पदभार संभालेंगे। इसके बाद यहां किसी अन्य शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व मिलेगा। छात्रों का कहना है कि श्री शर्मा को यहां के प्राचार्य पद से मुक्त नहीं किया जाए। वर्तमान में शाला संचालन नियमित रूप से हो रहा है। श्री शर्मा के यहां नहीं रहने पर शाला का संचालन प्रभावित होने की संभावना है। छात्रों एवं अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि श्री शर्मा का यहां का प्रभार यथावत रहने दिया जाए।
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल संकुल केन्द्र हैं। इसमें 33 प्राथमिक 15 माध्यमिक1-1 हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी सहित 51स्कूल हैं।इन स्कूलों का संचालन एवं इनमें कार्यरत शिक्षकों का नियंत्रण संकुल प्राचार्य के नियंत्रण में रहता है। स्मरण रहे इनके पदोन्नति आदेश होने पर से ही शाला में छात्रों की उपस्थिति प्रभावित हो गई है।