कांग्रेस में टिकट के लिए रायसुमारी, कई नेताओं ने भोपाल में डाला डेरा

=======================
कांग्रेस में टिकट के दावेदारों पर आज शनिवार को भोपाल में रायशुमारी शुरू चुकी रही है। पूर्व में जिला प्रभारियों और संगठन मंत्रियों से भी संभावित दावेदारों को लेकर जानकारी ली जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द ही घोषित कर सकती है। इसके लिए भोपाल में टिकट के दावेदारों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला रायशुमारी कर रहे है। वही दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बैठक कर चुके है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पहले उन सीटों के प्रत्याशी घोषित कर सकती है, जहां पार्टी को लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तैयारी भी कर चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मंदसौर जिले की दो या तीन सीट पर जल्द उम्मीदवार तय कर दिए जाएंगे।