रतलामआलोटराजनीति

विधायक मनोज चावला के चुनाव लडने के हसीन ख्वाब ठंडे पड सकते ,,,?

****************************

विधायक मनोज चावला एक बार फिर अपनी दावेदारी कि ताल ठोंक रहे विधायक मनोज चावला को अगर पार्टी दावेदार बनाती है तो एक बार फिर कांग्रेस को सीट निकालना मुश्किल पड सकती है

✍️ राजेन्द्र देवड़ा

आलोट। विधायक मनोज चावला के खिलाफ कांग्रेस नेता श्रीमती नीलम जितेंद्र सिंह सोलंकी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने 6/5/ 2023 को प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखे पत्र में प्रत्याशी परिवर्तन कर योग्य सेवाभावी जिताओ उम्मीदवार की मांग रखी थी।

ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नीलम जितेंद्र सिंह सोलंकी ने लिखे अपने पत्र मे बताया कि मिशन 2023 में पुन: कांग्रेस सरकार बनाने हेतु संकल्प के साथ आलोट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 223 ( अ जा ) से प्रदेश सरकार में योगदान बाबत प्रत्याशी परिवर्तन कर योग्य जिताओ और सेवाभावी उम्मीदवार प्रदान करे। आपके कुशल अनुभवी नेतृत्व और आम जनता में कांग्रेस पार्टी की निष्ठापूर्ण सेवा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सक्षम नेतृत्व से संपूर्ण प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में नई उर्जा व चेतना के साथ जनमानस में लोकप्रियता सेवाभावना का संचार हुआ है।रतलाम जिले में सेवाभावी नेतृत्व के साथ नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल के साथ आलोट विधानसभा क्षेत्र 223 के समस्त कार्यकर्ता पुन: 2018 की तरह 2023 में भी कांग्रेस पार्टी का परचम लहराकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने हेतु ढूढ संकल्प के साथ सेवाभावना के लिए प्रत्येक पोलिंग बूध पर मजबूती से खडा है। किन्तु वर्तमान समय में आलोट विधानसभा क्षेत्र में नेतृत्व को लेकर समस्त कार्यकर्ता और नेतागण निराश है। आलोट विधानसभा का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में बनने वाली कांग्रेस सरकार में अपना प्रतिनिधि बनाकर सरकार में भेजना चाहता है किन्तु बिना प्रत्याशी परिवर्तन यह कार्य असंभव है। क्योंकि क्षेत्रीय विधायक मनोज चावला की कार्यशैली गुटबाजी को लगातार बढ़ावा देने की प्रवृत्ति कांग्रेस कार्यकर्ताओ को निराश करती रही है। विधायक मनोज चावला चुनाव के पश्चात से ही गुटिय राजनीतिक में उलझकर अपनी कार्यशैली कार्यकर्ताओ को सम्मान न देना चाटूकारो से घिरे रहना गुटबाजी को पल्लवित और पोषित करना विपक्षी दल के सदस्यो की मदद कर कार्यकर्ताओ को हतोत्साहित करना विधायक मनोज चावला की कार्यशैली का अभिन्न अंग रहा है। आलोट में विधानसभा चुनाव के पश्चात आलोट नगर परिषद ताल नगर परिषद बड़ावदा नगर परिषद जनपद पंचायत जिला जनपद सहित निकाय चुनावो में योग्य सेवाभावी कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओ को टिकट न देकर भाजपा से साठगांठ कर प्रत्याशी चयन कर हर चुनाव में क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}