
कलेक्टर एवं एस.पी.ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई…..
नीमच :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री दिनेश जैन तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी ने जिले के सभी नागरिकों को शुभकांमनाए देते हए कहा,कि यह पर्व हमें राष्ट्र भक्ति देश प्रेम एंव भाईचारे की भावना के साथ एक जुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दिन हम राष्ट्र के प्रति सेवा समर्पण और देश भक्ति का संकल्प लें।अधिकारी व्दय ने जिले के जन-प्रतिनिधियों पंचायत पदाधिकारियो गणमान्य नागरिकों और आमजनों को 15 अगस्त 2023 स्वतंत्र दिवस की बधाई देते हुए,उनके सुखी समृद्ध जीवन की कामना की है। कलेक्टर एवं एसपी ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराने की अपील की है।
प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई….
नीमच :- प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एंव धर्मस्व तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रदेश के साथ ही सभी जिलेवासियों को 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने अपने संदेश में कहा] कि स्वतंत्रता दिवस आ़ज़ादी यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों] दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। आज के दिन हम सभी को राष्ट्र के प्रति सेवा समर्पण एंव देश भक्ति का संकल्प लेना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने सभी जिलेवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की है।
मंत्री श्री सखलेचा ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई…..
नीमच :- प्रदेश के सूक्ष्म] लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रदेश के साथ ही नीमच जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकांमनाए दी है। मंत्री श्री सखलेचा ने अपने संदेश में कहा]कि यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। आज के दिन हम सभी को राष्ट्र के प्रति सेवा समर्पण एंव देश भक्ति का संकल्प लेना चाहिए। उन्होने सभी से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की है।