रतलाममध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश समाचार रतलाम 12 अगस्त 2023

************************************

कलेक्टर ने रतलाम ग्रामीण के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

रतलाम 11 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा दिवेल एवं धामनोद के मतदान केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बीएलओ से विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्राप्त की तथा बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों का ग्राम वासियों से फीडबैक लिया। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अपील की ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने से वंचित न रहे।

ग्राम वासियों को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रोत्साहित करने हेतु प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया। निर्वाचक नामावली के द्वितीय पुनरीक्षण कार्य अंतर्गत 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे है।

कलेक्टर द्वारा मतदान केन्द्रो में आवश्यक सुधार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मतदान के दिन मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में आवश्यक व्यवस्था बनाने हेतु भी निर्देशित किया गया। नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने में लापरवाही करने पर मतदान केंद्र क्रमांक-12 के बीएलओ रमेशचंद्र धारविया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु अनुभव विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही मतदान केंद्र क्रमांक-13 के बीएलओ रमेशचंद्र चारेल को 78 नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने पर कलेक्टर द्वारा प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान ग्राम दिवेल के स्कूल में मध्यान भोजन का भी निरीक्षण कर उच्च गुणवत्ता का भोजन प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री त्रिलोचन गौड़, नायब तहसीलदार श्री कुलभूषण शर्मा, मनोहर राठौड़, रतलाम ग्रामीण के सुपरवाइजर श्री विक्रम सिंह राठौड़ एवं सहयोगी देवपाल सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

===========================

ड्रिप मिनी स्प्रिंकलर हेतु आवेदन करें

रतलाम 11 अगस्त 2023/ जिले के समस्त उद्यानिकी कृषकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय कृषि विकास (RKVY) योजना के घटक ‘‘पर ड्राप मोर क्राप’’ (PDMC) एवं राजीव गांधी जलग्रहण  क्षेत्र प्रबंधन मिशन के तहत संचालित वाटर शेड विकास पीएमकेएसवाई 2.0 से अभिसरण अंतर्गत वर्ष 2023-24 हेतु जिले को (ड्रिप/माइक्रो मिनी स्प्रिंकलर) के भौतिक (PDMC-82.58 gsDVs;j] PMKSY-51.06) प्राप्त हुए हैं। प्राप्त लक्ष्यों के विरुद्ध ड्रिप/माइक्रो मिनी स्प्रिंकलर हेतु इच्छुक हितग्राही योजना का लाभ लेने हेतु विभागीय वेबसाईट www.mpfsts.mp.gov.in पर आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

==========================

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंसन ’’आत्मा’’ योजनान्तर्गत

सैलाना एवं सरवन में किसान संगोष्ठी का आयोजन

रतलाम 11 अगस्त 2023/रत्नपुरी एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मेनेजमेन्ट एजेन्सी आत्मा परियोजनान्तर्गत विकासखण्ड सैलाना के ग्राम पंचायत सरवन में एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजना किया गया। कृषक संगोष्ठी में किसानो को खरीफ फसलो की उन्नत कृषि एवं प्राकृतिक खेती पर विस्तृत जानकारी दी। उद्यानिकी विभाग के श्री अखिलेश पाटीदार ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी द्वारा किसानो का प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के बारे में एवं कृषक कांन्तिलाल निनामा के खेत में मिर्च में चुर्रामुर्रा (लिफकर्ल) रोग के प्रकोप के नियन्त्रण हेतु ईमिडा$किप्रोनिल 25 ग्रा. या कवकनाशी थायोक्लोराडा के स्ंप्रे करने की सलाह हेतु विस्तृत जानकारी दी।

श्री निर्भयसिंह नर्गेश, परियोजना संचालक आत्मा द्वारा आत्मा योजना की समस्त गतिविधियों कृषक भ्रमण, प्रशिक्षण,, समूह गठन व सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी, सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्रति विकासखण्ड 05 राशि रू. 10,000/-, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 05 राशि रू. 25000/- एवं जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार 05 राशि रू. 20,000/- के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री राकेश पाटीदार (पी00काटन) द्वारा किसानो को कपास की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कपास में उकसुक (ूपसज) बीमारी एवं रससुचक कीट के रोकथाम के उपाय एवं कपास उत्पादन को बढ़ाने के लिये सुक्ष्म पोषक तत्वो (सल्फर, मैग्नेशियम, बोरान,जिंक, सल्फेट ) में उपयोग का छिड़काव के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने का तरीका बताया।

श्री चन्द्रभानु चौधरी प्रगतिशील कृषक धामनोद द्वारा कृषको को जीवामृत, घनजीवामृत, बृहमास्त्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री राजेन्द्रसिंह राठौर प्रगतिशील कृषक आम्बा द्वारा किसानो को आधुनिक खेती एवं खेती से प्राप्त उत्पाद का मूल्य किस प्रकार स्वयं द्वारा निर्धारित करे मूल्य सवर्धन पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही जैविक खेती का महत्व बताया। ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री खड़िया द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही आवेदन भरे गये। श्री हेमेन्द्र मेहसन प्रभारी बी.टी.एम  सैलाना द्वारा किसानो को जीवामृत तैयार करने की विधि प्रयोगात्मक रूप से बतायी गई। श्री बीरपाल किरार प्रभारी बी.टी.एम रतलाम द्वारा मंच संचालन एवं किसानो का आभार व्यक्त किया साथ ही तकनीकी जानकारी दी। कृषक संगोष्ठी में विकासखण्ड सैलाना के 110 किसानो एवं कृषि व संबद्य विभागो के अधिकारीयों द्वारा सहभागीता की गई।

========================

जावरा व पिपलोदा में नालो की दीवार बनेगी

विधायक डॉ पाण्डेय के प्रयासों से 18 करोड़ की राशि स्वीकृत

रतलाम 11 अगस्त 2023/जावरा नगर को स्वच्छ व् सुंदर बनाने के उद्देश्य से विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के निरंतर प्रयासों में सफलता मिलती जा रही है। वर्षो पुराने पीलिया खाल नाले के प्रदूषण को मुक्त करने की कार्ययोजना की स्वीकृति के बाद लगभग 15 करोड़ 15 लाख रु की लागत से 6 स्थानों पर रिटेनिंग वाल निर्माण की भी स्वीकृति मिल गई है। पिपलोदा नगर में भी 2 करोड़ 65 लाख रु से नाले की दोनों और रिटेनिंग वाल निर्माण की स्वीकृति मिली है।

       उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पाण्डेय द्वारा लम्बे समय से जावरा नगर के प्रदूषित नाले को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कार्ययोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयास किये ,लगातार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व् नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह से मिलकर प्रयास किये जिसके आशातीत परिणाम मिले और लगभग आठ करोड़ 68 लाख रु की लागत से पीलिया खाल प्रदूषण मुक्त कार्ययोजना को स्वीकृति मिली। इस योजना के निरंतर चल रहे कार्य के अंतर्गत गंदे व् प्रदूषित पानी को स्वच्छ करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य प्रारम्भ हो गया है। लगभग 4.50 करोड़ रु की लागत से बन रहे इस प्लांट से पीलिया खाल के गंदे पानी को ट्रीटमेंट किया जाएगा।

       विधायक डॉ पाण्डेय के प्रयासों से जावरा नगर के नालो के दोनों और की दीवारों का भी निर्माण कराए जाने की कार्ययोजना भी स्वीकृत हुई है। राज्य आपदा प्रबन्धन कार्यपालक समिति ने जावरा नगर के छ स्थानों की रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। 15 करोड़ 15 लाख रु की लागत से निर्मित होने वाले इन कार्यो में 180 मीटर लम्बे आनंदी हनुमान मन्दिर शमशान घाट के पास से दरगाह के पास तक नाला के दोनों और रिटेनिंग वाल निर्माण ,लगभग 350 मीटर लम्बे रपट पुलिया से बांडाखाल कब्रस्तान तक नाले की दोनों और रिटेनिंग वाल निर्माण,लगभग 630 मीटर लम्बे रपट रोड मन्दिर से पेलेस रोड मकबरे तक नाले के दोनों और रिटेनिंग वाल निर्माण,लगभग 100 मीटर लम्बें स्लाटर हाउस के पास से कब्रस्तान के साईड में नाले की एक तरफ की रिटेनिंग वाल निर्माण,लगभग 200 मीटर लम्बाई वाली ईदगाह पुलिया से जनता कालोनी तक नाले के दोनों तरफ रिटेनिंग वाल निर्माण,एवं लगभग 200 मीटर लम्बे फ़क़ीर मोहल्ला मस्जिद से मिनीपूरा सार्वजनिक शोचालय टाक नाले के दोनों तरफ रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य कराए जायेगे। इसके अलावा लगभग 2 करोड़ 65 लाख रु. की लागत से पिपलोदा नगर में पुलिया के पीछे से रोजर नदी तक नाले के दोनों और रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य की भी स्वीकृति मिली है।

जावरा व् पिपलोदा नगर के नालो को सुद्रढ़ करने की दिशा में उक्त कार्यो की स्वीकृति से नगर वासियों में हर्ष है। विधायक डॉ पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व् मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

==========================

जावरा-कालूखेडा-ढोढर मार्ग के टेंडर लगे, बायपास मार्ग को मिलेगी गति

रतलाम 11 अगस्त 2023/ विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयास से स्वीकृत जावरा-कालूखेडा-ढोढर सडक मार्ग कार्य के टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पाण्डेय द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र के  दो प्रमुख सडक मार्गो के प्रस्ताव केन्द्रीय सडक निधि के लिए भेजे थे स इस हेतु केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से स्वीकृति के लिए आग्रह किया था। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भी मांग की थी। जिसके फलस्वरूप म.प्र.शासन द्वारा केंद्र को भेजे गए प्रस्तावों में इस कार्य को प्राथमिकता से सम्मिलित किया था। डॉ पाण्डेय के निरंतर प्रयास के फलस्वरूप सीआरआईएफ योजना अंतर्गत लगभग 22.64 किमी लम्बे जावरा-कालूखेडा-ढोढर सडक मार्ग को स्वीकृति दी थी। लगभग 37 करोड़ 33 लाख 84 हजार रु की लागत से बनने वाले इस सडक मार्ग की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगभग 18 माह में पूर्ण होने वाले इस सडक मार्ग से अनेक ग्रामो को सीधा लाभ मिलेगा और विकास को गति मिलेगी।

वही जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयास से स्वीकृत हुए बरगढ़ फंटा से भेसाना फंटा बायपास सडक मार्ग निर्माण कार्य को गति मिलना शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के लिए आधिपत्य पत्र जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पाण्डेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र को सडक मार्ग की बड़ी सौगात दिलाते हुए बीते समय लगभग 18 किमी लम्बे लगभग 37 करोड़ 60 लाख रु की लागत वाले  बरगढ़ फंटा से भेसाना फंटा तक बायपास सडक मार्ग निर्माण की स्वीकृत दिलाई थी। इस मार्ग में 4 करोड़ 42 लाख रु भू अर्जन की राशि भी स्वीकृत हुई। इस कार्य के लिए विभाग द्वारा एलओए पत्र जारी  करने के बाद कार्य को गति मिलने लग जायेगी।

========================

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली विशाल तिरंगा यात्रा

रतलाम 11 अगस्त 2023/जिले में आगामी 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। जो कि दो बत्ती थाने से प्रारंभ होकर फ्रीगंज रोड, दिलबहार चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए पुनः दो बत्ती चौराहे पर आकर समाप्त हुई।

यात्रा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, एएसपी श्री राकेश खाका के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी के साथ ही जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, गोविंद काकानी, अमित पोरवाल एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, गणमान्य जन उपस्थित रहे। रैली का जगह-जगह नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भारत माता की जय के नारों के साथ उत्साह पूर्वक रैली निकाली गई। पुलिस अधिकारी हाथों में तिरंगा लिए उत्साह पूर्वक नारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पूर्व तिरंगा अभियान के स्टीकर को एएसपी श्री राकेश खाका एवं सीईओ श्री अमन वैष्णव द्वारा सभी विभागीय वाहनों पर लगाकर शुरुआत की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}