खेल-स्वास्थ्यमंदसौरमंदसौर जिला

17 मंदसौर में आयोजित होगी राज्य स्तरीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता, 18 जिलों की 30 टीमें लेगी भाग

 

17 से मंदसौर में आयोजित होगी राज्य स्तरीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता, 18 जिलों की 30 टीमें लेगी भाग

मन्दसौर। जिला बेसबॉल संघ मंदसौर द्वारा आगामी 17 से 19 जनवरी तक मंदसौर में 33 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इस प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रीतेश चावला की अध्यक्षता में लोकमान्य तिलक स्कूल मंदसौर में बैठक आयोजित हुई।बैठक में आयोजन समिति अध्यक्ष प्रीतेश चावला ने बताया कि इस राज्य स्तरीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों से बालक/बालिका जूनियर वर्ग की लगभग 30 टीमें भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 17 से 19 जनवरी 2026 तक उत्कृष्ट विद्यालय मैदान मंदसौर में सम्पन्न होगी।प्रतियोगिता को भव्यता प्रदान करने हेतु सभी का अपनी जिम्मेदारी तय कर उसका निर्वहन करना है। खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं हमारे द्वारा उपलब्ध कराना है तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना है। प्रतियोगिता संरक्षक हिम्मत डांगी, गौरव अग्रवाल व विजय सुराणा ने राज्य स्तरीय जूनियर बेसबाल प्रतियोगिता मंदसौर में आयोजित करने का यह चतुर्थ अवसर है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों का मंदसौर में आगमन होगा जिससे यहां की खेल प्रतिभाओं को अनुभव प्राप्त होगा।संरक्षक गणों ने प्रतियोगिता के आयोजन हेतु हरसंभव मदद करने की बात कही।बैठक में बंशी राठौर, अंकीत सोनी, नवीन खोखर, महेश लक्षकार, प्रदीप सोनी, नीतिन सोनी, दीपक माली, दीपक प्रजापति, राष्ट्रीय खिलाड़ी आदिल मंसूरी, दीपक विश्वकर्मा, हरिश बागड़ी, महेन्द्र बागड़ी, अजय प्रजापत, आकाश रैकवार आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला बेसबाल संघ के सचिव ओम सूर्यवंशी ने किया व आभार पुलकित डांगी ने माना।

===========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}