भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा

*****************************
राघवेंद्र सिंह यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया
भोपाल। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह ने मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दतिया के राघवेन्द्र सिंह यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की भी नियुक्ति कर दी गई है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में नरेश यादव विदिशा, दिनेश चन्द्र चौरसिया राजगढ़, मनोहर सिंह परमार उज्जैन, नवीन चौधरी रतलाम, बनवारी सोनी राजगढ़ के साथ ही मदनलाल धनगर नीमच, मुकेश धाकड गुना, परमार लोधा गुना, सुभाष माली इंदौर, श्यामसिंह सेंगर ग्वालियर, मनोज कुमार झा (बसई) दतिया, डा. बलराम बघेल ग्वालियर, जयदीप पटेल रायसेन, रीता सोनी सीधी, डा. आशाराम कुशवाह (जौरा) मुरैना, बबीता सेन ग्वालियर, डालचन्द पटेल सागर, सत्यपाल कुशवाह विदिशा, शंकरलाल बटोही सिहोर, हरिसिंह लोधी रायसेन, अशोक यादव शिवपुरी, विष्णुदेव कुशवाह रीवा, लखमीचन्द कुशवाह (विजयपुर) श्योपुर को लिया गया है।