मध्यप्रदेशसीतामऊ

पढ़ाई के साथ वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन होने से संस्कृति और संस्कारों कि ओर समाज बढ़ता है – मंत्री श्री डंग

विवेकानंद हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने दी मन मोहक प्रस्तुति

{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}

संस्कार दर्शन

सीतामऊ। विवेकानंद स्कूल में 800 करीब बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और पढ़ाई के साथ ऐसे कार्यक्रम को आयोजन क्यों करना चाहिए इसलिए करना चाहिए कि पढ़ाई के साथ बाहरी ज्ञान और संस्कार संस्कृति सिखने को मिलती है। बच्चे का सर्वांगीण विकास होना आवश्यक है। उक्त उद्बोधन कैबिनेट मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने विवेकानंद हाई स्कूल सीतामऊ के वार्षिक उत्सव के आयोजन के अवसर पर कहें।

मंत्री श्री डंग ने कहा कि बच्चे को अभी देखने में आया है कि मोबाइल कि लत लग गई है यह बहुत ही गलत है। मोबाइल का उपयोग पढ़ाई के लिए हो। यह बात बच्चे के साथ माता पिता भी ध्यान देने कि आवश्यकता है। बच्चे में कोरा ज्ञान अब मायने नहीं रखता है पढ़ाई के साथ जनरल नॉलेज भी होना आवश्यक है। दो बच्चे एक अच्छे अंक लाने वाला दुसरा उससे कम अंक लाने वाले दोनों में कंपनी ने जब चयन किया तो कम अंक लाने वाले का किया क्योंकि उसमें पढ़ाई के साथ जनरल नॉलेज भी था। एक शेयर के माध्यम से मंत्री श्री डंग ने कहा काम करों ऐसा कि नाम हो जाए।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि संस्कारों को आगे लेकर सिखना है तो विवेकानंद स्कूल से सिखे। रामायण को लेकर कहा कि राजा दशरथ जी कि दाढ़ी में एक सफेद बाल आया तो उन्होंने तत्काल अपने राजा का पद को सौंपने को निर्णय लिया। राजा राम को सिंहासन मिलना था पर उन्होंने अपने पद कि और न सोचते हुए वन जाने का निर्णय सहज स्वीकार किया। माता सीता ने अपने पति के प्रति समर्पित भाव रखते हुए वन चल दी। भरत ने अपने भाई के प्रति समर्पित भाव रखते हुए उनके चरण पादुका को रख कर राज किया। अपना कृतव्य पथ पर बढ़ते हुए लक्ष्मण ने भाई का साथ देने वन चल दिए। शत्रुघ्न ने अपने भाईयों के साथ देते हैं सबको एक सुत्र में बांध कर एकता का संदेश दिया।रामायण हमें मान सम्मान संस्कारों के साथ मर्यादा का ज्ञान प्रदान करती है।

कार्यक्रम के अध्यक्षीय अतिथि संचालक श्री अशोक जैन ने कहा कि पिछले दो वर्षों से हम महामारी कोरना कि वजह से वार्षिकोत्सव नहीं कर पाए। वार्षिकोत्सव बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करता है इसी भाव के साथ विद्यालय द्वारा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है। विद्यालय द्वारा यह 35 वा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संचालक श्री जैन ने अपने उद्बोधन में अतिथि जनों पालको एवं सम्मानित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विशेष अतिथि श्री किशोर पोरवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार के भैया बहिनों को उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए बधाई दी।

विद्यालय प्राचार्य श्रीमती मधु जैन ने कहा कि 38 वर्ष से विद्यालय का निरंतर संचालन हो रहा है। मेरा जीवन राष्ट्र के भावी भविष्य के प्रति समर्पित हो गया है। मेरी भावना भी यही रही कि मेरा जीवन बच्चों के बीच बीते, वार्षिकोत्सव कि थीम रामायण का चयन बच्चों ने ही चुना हमने इस थीम को अच्छे से प्रस्तुतीकरण हो साथ देने का कार्य किया और बच्चों द्वारा कार्य किया वह सबके मन को भा गया है। वास्तव में बच्चों ने सराहनीय कार्य किया। प्राचार्य श्रीमती जैन ने कहा कि सभी बच्चे अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो इसके लिए अब मेहनत के साथ पढ़ाई में लग जाए।

आयोजन के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री हरदीप सिंह डंग विशेष अतिथि जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप इंदौर के अध्यक्ष श्री किशोर पोरवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गोस्वामी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि तूफान सूर्यवंशी नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत एवं संचालक श्री अशोक जैन कि अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद माता सरस्वती गणेश जी कि पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के भैया बहिनों ने राष्ट्रीय गीत, अनुपम ग्रंथ रामायण एवं भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में भारत माता कि रक्षा सेना से सेवानिवृत्त होकर आए जांबाज सैनिक नागदा खेड़ा का अतिथियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

विद्यालय परिवार के सांस्कृतिक आयोजन में भाजपा नेत्री सुनीता पालीवाल महेंद्र जैन बाबू पुरणदास बैरागी ,राजकुमार पोरवाल दिपक राठौर संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया पत्रकार मोहन सिंह भंसाली हेमंत जैन मुकेश चौरड़िया संजय चौहान दिलीप राठौर आदर्श सहित समाजसेवी नागरिक पालक गण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरिता शर्मा दीदी ने एवं आभार प्राचार्य श्रीमती मधु जैन ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}