समाचार मध्यप्रदेश नीमच 25 जनवरी 2026 रविवार

///////////////////////////////
हिंगोरिया में नि:शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न
नीमच 24 जनवरी 2026, संचालनालय आयुष म.प्र.भोपाल के आदेशानुसार राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालित जनस्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) जमुनियाकला जिला नीमच द्वारा ग्राम हिंगोरिया में शनिवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, औषधीय उपलब्ध करवाई गई।शिविर में आमवात, संधिवात के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही नियमित व्यायाम, योग, संतुलित आहार एवं जीवनशैली सुधार के विषय में लाभार्थियों को जागरूक किया गया। शिविर में कुल 74 लाभार्थियों की जाँच की गई। शिविर में डॉ.विमला पाटीदार (camo) श्रीमती भावना बैरागी (कम्पाउंडर) श्री हरीश दास बैरागी (कम्पाउण्डर नीमच सिटी) श्री विनीत सोनी (दवासाज) श्रीमती प्रियंका अहीर (आशा कार्यकर्ता) आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व गोपाल दास बैरागी का सहयोग रहा।
===============
कलेक्टर श्री चंद्रा की संवेदनशील पहल
जन्मजात विकृति वाले 546 बच्चों के कटे होठ की नि:शुल्क सर्जरी हुई
मासूम बच्चों के चेहरे पर पुन: मुस्कान लौटी
नीमच 24 जनवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम के तहत नीमच जिले के जन्मजात विकृति वाले 546 बच्चों के उपचार की संवेदन शील पहल की गई है। इसके तहत प्रशासन द्वारा करवाए गए सर्वे में जावद विकासखंड के सिंगोली के दूरस्थ क्षेत्र में कटे फटे होठ वाले तीन बच्चे मिले जिनके परिवारजन उपचार हेतु उन्हे जिले से बाहर नहीं जा पा रहे थे।
कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के निर्देशानुसार इन बच्चों के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय नीमच में ही शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भोपाल के मान्यताप्राप्त चिकित्सालय के विशेषज्ञों व्दारा बच्चों की जांच की गई ।जिला प्रशासन व्दारा इन बच्चों के परिवारजनों की आने जाने हेतु वाहन व्यवस्था की गई। जांच एवं परामर्श के पश्चात इन बच्चों को भोपाल सर्जरी हेतु भेजा गया। निजी चिकित्सालय में विशेषज्ञों व्दारा इन तीनो बच्चों की सफल सर्जरी की गई जिससे उनके चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई है ।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की इस संवेदनशील पहल के परिणाम स्वरूप ग्राम भोजपुरा जावद के तीन वर्षीय बालक रमेश पिता ओमप्रकाश गुर्जर, ग्राम दौलतपुरा जावद की दो वर्षीय बालिका हर्शिता पिता चुन्नीलाल सालवी ग्राम बाणदा जावद के दो वर्षीय बालक रामलाल पिता उदयलाल भील की सफलता पूर्वक कटे होठ की नि:शुल्क सर्जरी करवाई गई है। सर्जरी के बाद जन्मजात विकृति वाले इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है । सर्जरी के पश्चात ये बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है अब इन बच्चों के परिजन भी खुश हैं और वे जिला प्रशासन को धन्यवाद रहे है। बच्चो के उपचार में महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत 0 से 18 वर्ष के समस्त बच्चों की जन्मजात विकृतियों की सर्जरी मान्यताप्राप्त निजी एवं शासकीय अस्पतालो में निःशुल्क कराई जा रही है नीमच जिले में अब तक 546 जन्मजात निवृति वाले बच्चों का नि:शुल्क सर्जरी एवं उपचार करवाया गया है । इस तरह कलेक्टर श्री चंद्रा की इस संवेदनशील पहल से छोटे बच्चों को ज्न्मजात विकृति से निजात मिल रही है और उनका भविष्य संवर रहा है ।
============
नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्य एवं कबीर भजनों की प्रस्तुति देंगे कलाकार
नीमच 24 जनवरी 2026, लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2026 को नीमच के टाऊनहॉल में शाम 6 बजे से किया जा रहा है। भारत पर्व में संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल के कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी जावेगी। साथ ही, स्थानीय कलाकार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। लोकगीत एवं स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन भी भारत पर्व में किया जाएगा।
लोकतंत्र के उत्सव भारत पर्व में संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों के दलों द्वारा देश भक्ति पूर्ण गीतों एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जावेगी। भारत पर्व में संस्कृति विभाग के कलाकार देवास के श्री देवकरण मालवीय एवं सात सदस्यीय कलाकारों के दल द्वारा कबीर भजन गायन एवं सिरोंज के ढिमरयाई लोकनृत्य कलाकार सूरज केवट एवं 10 सदस्यीय दल द्वारा ढिमरयाई लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जावेगी। नीमच शहर एवं जिले के नागरिकों से भारत पर्व में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने का आगृह किया गया है। साथ ही जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी टाऊनहॉल नीमच में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री पराग जैन द्वारा दिए गए हैं।
===========
गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, भव्य परेड की सलामी लेगी
अपर कलेक्टर श्री कलेश एवं ए.एस.पी.श्री सिसौदिया की उपस्थिति में फायनल रिर्हसल सम्पन्ननीमच 24 जनवरी 2026, नीमच जिले में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रं.-2 नीमच पर आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योंजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। नीमच में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर भव्य परेड की सलामी लेगी। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 8 बजें झण्डा वंदन किया जाएगा। मुख्य समारोह में प्रातः9.00 बजे प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, आयोजित भव्य परेड की सलामी लेंगी तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेगें। परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच,सशस्त्र पुलिस बल,जिला पुलिस बल के जवानों और वन विभाग, नगर सेनाएंव एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन स्काउट की टुकडी भी शामिल होगी।
इस अवसर पर नगरपालिका ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,कृषि,आदिम जाति कल्याण,लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण,जिला पंचायत,उद्यानिकी,जल संसाधन,ग्रामीण यांत्रिकी,महिला एंव बाल विकास विभाग सहित विभिन्न 14 विभागों द्वारा विकास गतिविधियों योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस पर विकासखंड,ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें और स्कूली बच्चों की प्रभात फैरी भी निकाली जायेगी।
अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश ,ए.एस.पी. श्री नवलसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में गंणतत्र दिवस समारोह की तैयारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल(अंतिम पूर्वाभ्यास) शनिवार को शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.-2 नीमच के मैदान पर किया गया। इस अंतिम पूर्वाभ्यास में सभी टुकडियों ने भव्य मार्च पास्ट परेड प्रस्तुत की तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देश भक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिर्हसल में अपर कलेक्टर एवं ए.एस.पी.ने भव्य परेड का निरीक्षण कर,परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री पराग जैन , , एसडीएम संजीव साहू, नगर पालिका सीएमओ श्री दुर्गा बामनिया, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थें।
============
प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना किसानों को मिल रही सोलर पंप की सौगात
नीमच जिले में 1525 सेालर पंप के कार्यादेश जारी
नीमच 24 जनवरी 2026 भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पी.एम.कुसुम योजना का घटक-ब प्रदेश में ‘’प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना’’ के नाम से संचालित है, जिसके अंतर्गत नीमच जिले के किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा और भी आसान हो रही है। जिले में ऑफग्रिड सोलर पंपों की स्थापना का कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिससे किसानों की बिजली पर निर्भरता कम होगी तथा खेती की लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी।
किसान-अनुकूल वित्तीय व्यवस्था
इस योजना के अंतर्गत सोलर पंप स्थापना के लिए अत्यंत सरल एवं लाभकारी वित्तीय ढांचा तय किया गया है- किसान अंशदानः केवल 10% केंद्र सरकार का अनुदानः 30% बैंक ऋणः शेष 60% (ऋण की गारंटी मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी जा रही है।) ऋण प्रक्रिया को आसान बनाने हेतु सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को नोडल बैंक नियुक्त किया गया है।
योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया
योजना का लाभ प्राप्त करने एवं वेंडर द्वारा कार्य प्रारंभ करने के लिए ऋण स्वीकृति अनिवार्य है। इसके लिए-कुसुम-B राज्य पोर्टल से AIF (Agriculture Infrastructure Fund) में ऑनलाइन आवेदन नोडल बैंक में किसान का खाता एवं CIF की उपलब्धता डिजिटल लेंडिंग के माध्यम से बैंक द्वारा ऋण की अंतिम स्वीकृति कुसुम-बी राज्य पोर्टल से ऍफ़ (एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड) में ऑनलाइन आवेदन नोडल बैंक में किसान का खाता एवं CIF की उपलब्धता डिजिटल लेंडिंग के माध्यम से बैंक द्वारा ऋण की अंतिम स्वीकृति
जिले में अब तक की प्रगति 31 दिसंबर 2025 तक नीमच जिले में 1525 आवेदनों के वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। इस योजना से किसानों को दिन के समय निर्बाध सिंचाई, कम लागत में खेती तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का लाभ मिल रहा है।
===========



